ePaper

जहां महेंद्र सिंह धौनी रहता है, वही झारखंड की राजधानी है

Updated at : 10 Jan 2019 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
जहां महेंद्र सिंह धौनी रहता है, वही झारखंड की राजधानी है

रांची : जहां महेंद्र सिंह धौनी रहता है, वही झारखंड की राजधानी है. विश्व युवा दिवस पर झारखंड में आयोजित ग्लोबल स्किल समिट 2019 को संबोधित करते हुए क्रिकेटर चेतन शर्मा ने यह बात कही. टीम इंडिया का हिस्सा रहे चेतन शर्मा ने झारखंड के मुख्यमंत्री से कहा कि एक धौनी से देश के क्रिकेट […]

विज्ञापन

रांची : जहां महेंद्र सिंह धौनी रहता है, वही झारखंड की राजधानी है. विश्व युवा दिवस पर झारखंड में आयोजित ग्लोबल स्किल समिट 2019 को संबोधित करते हुए क्रिकेटर चेतन शर्मा ने यह बात कही. टीम इंडिया का हिस्सा रहे चेतन शर्मा ने झारखंड के मुख्यमंत्री से कहा कि एक धौनी से देश के क्रिकेट का भला नहीं हो सकता. देश को तीन-चार और धौनी चाहिए, तभी टीम इंडिया टॉप पर जायेगी.

इसे भी पढ़ें : Global Skill Summit 2019 : झारखंड ने इतिहास रचा, एक लाख युवाओं को मिला रोजगार

चेतन शर्मा ने कहा कि क्रिकेट में यदि झारखंड की कोई पहचान है, तो वह है महेंद्र सिंह धौनी. कहा, ‘हमारे हरियाणा में जब कोई पूछता है कि झारखंड की राजधानी कहां है, तो लोग कहते हैं कि महेंद्र सिंह धौनी जहां रहता है, वही झारखंड की राजधानी है.’

शर्मा ने कहा कि झारखंड ने जितना महान कप्तान क्रिकेट टीम को दिया, मुझे नहीं मालूम कि इतना बड़ा कप्तान फिर कब देश को मिलेगा. उन्होंने मुख्यमंत्री रघुवर दास से कहा कि तीन-चार धौनी और चाहिए टीम इंडिया को, तभी हमारी टीम अव्वल बनेगी.

इसे भी पढ़ें : 10 साल में झारखंड दुनिया के विकसित राष्ट्रों की बराबरी करेगा : मुख्यमंत्री रघुवर दास

चेतन शर्मा ने युवाओं को नसीहत दी कि वे बुरे वक्त में हौसला न खोयें. उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए जावेद मियांदाद के छक्के और भारत की हार को याद किया. उन्होंने कहा, पाकिस्तान के बल्लेबाज मियांदाद ने उनकी गेंद पर छक्का मारकर मैच भारत से छीन लिया था.

चेतन शर्मा ने कहा, ‘जावेद मियांदाद ने 1986 में मुझे आखिरी गेंद पर छक्का मारा था. उसके बाद मैं गलियों में चलने की स्थिति में नहीं था. बाद में मैं उस स्थिति से उबरा और 1987 में वर्ल्ड कप मैच में हैट्रिक ली. यह विश्व कप की पहली हैट्रिक थी.’ उन्होंने कहा कि यदि आप मेहनत करेंगे, तो बुरे दिन बीत जायेंगे, अच्छे दिन जरूर आयेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola