रांची : रघुवर दास बोले आर्थिक रूप से पिछड़े गरीब सवर्ण होंगे समृद्ध
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : आर्थिक रूप से पिछड़े गरीब सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने के फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बधाई दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक फैसले से आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ गरीब सवर्ण समाज आर्थिक और सामाजिक रूप से समृद्ध और विकसित होगा. सबका साथ सबका […]
विज्ञापन
रांची : आर्थिक रूप से पिछड़े गरीब सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने के फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बधाई दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक फैसले से आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ गरीब सवर्ण समाज आर्थिक और सामाजिक रूप से समृद्ध और विकसित होगा.
सबका साथ सबका विकास ही केंद्र एवं राज्य सरकार का मूल मंत्र है. आर्थिक रूप से पिछड़े गरीब वर्ग के सवर्णों का भी सर्वांगीण विकास हो यह सरकार की प्राथमिकता है.
वर्षों से लंबित सवर्णों के आरक्षण को लेकर जो मांग थी, उस मांग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा करने का काम किया है. मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इस फैसले का स्वागत सभी राजनीतिक दल करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










