रांची : धान क्रय केंद्रों का नहीं हो रहा औचक निरीक्षण

Updated at : 06 Jan 2019 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : धान क्रय केंद्रों का नहीं हो रहा औचक निरीक्षण

रांची : रांची जिले में धान क्रय केंद्रों का अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण नहीं किया जा रहा है. समय पर निरीक्षण नहीं होने से धान खरीद प्रभावित हो रही है. रांची उपायुक्त राय महिमापत रे इसे गंभीरता से लिया है. उन्होंने सभी प्रखंड सहकारिता अधिकारियों से धान खरीद से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. पदाधिकारियों […]

विज्ञापन
रांची : रांची जिले में धान क्रय केंद्रों का अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण नहीं किया जा रहा है. समय पर निरीक्षण नहीं होने से धान खरीद प्रभावित हो रही है. रांची उपायुक्त राय महिमापत रे इसे गंभीरता से लिया है.
उन्होंने सभी प्रखंड सहकारिता अधिकारियों से धान खरीद से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. पदाधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि प्रखंडों में धान की खरीद की स्थिति व पंजी का मिलान भी करें. मालूम हाे कि रांची जिले में एक दिसंबर से धान की खरीद शुरू हो चुकी है. शुरुआत में रांची जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान बेचने में किसानों ने उत्साह दिखाया था. लेकिन, वर्तमान में धान की खरीद थोड़ी धीमी हुई है. 20 दिसंबर तक जिले में 8982 क्विंटल धान की खरीद सरकार ने की थी. सबसे अधिक धान चान्हो प्रखंड के किसानों से खरीदी की गयी है. यहां 1214 क्विंटल धान की खरीदारी हुई है. नामुकम में 22 किसानों से 1184 क्विंटल धान खरीदा गया है.
18 प्रखंडों में बने हैं क्रय केंद्र
रांची जिले में 18 क्रय केंद्र हैं. इसके अलावा कृषि बाजार समिति पंडरा में एक गोदाम भी बनाया गया है. जहां धान रखा जायेगा. सभी क्रय केंद्रों की जांच जिला सहकारिता पदाधिकारी कर रहे हैं. जिला सहकारिता पदाधिकारी को धान खरीद से संबंधित रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी दी गयी है.
तीन और केंद्र खोले गये हैं
जिले में 18 केंद्रों के अलावा तीन अतिरिक्त धान क्रय केंद्र खोले गये हैं. तमाड़ लैंप में क्रय केंद्र खोला गया है. तमाड़ प्रखंड के विरगांव लैंप में पहले ही केंद्र खुला था. इसी प्रकार ओरमांझी के चुटू के अलावा ओरमांझी लैंपस व कांके के उरुगुटू के अलावा कांके प्रखंड के गोदाम में भी केंद्र खोला गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola