बिना चालान बालू लदे तीन ट्रक जब्त, एसडीएम ने खनन विभाग पर जताई नाराजगी

Updated:
विज्ञापन

जानकारी देते अधिकारी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

sasaram news : एसडीएम ने यह भी कहा कि लगातार कार्रवाई के बावजूद खनन विभाग की ओर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है. उनके अनुसार, अवैध खनन के खिलाफ चल रही मुहिम में प्रशासन को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

sasaram news : (संतोष चंद्रकांत की रिपोर्ट)

विज्ञापन

अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) प्रभात कुमार ने बुधवार को बिक्रमगंज–नासरीगंज मुख्य मार्ग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना चालान बालू लदे तीन ट्रकों को जब्त कर लिया. जांच के दौरान ट्रक चालकों ने स्वीकार किया कि घाट संचालकों द्वारा बिना चालान के भी बालू उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसके कारण वे अतिरिक्त कमाई के लालच में अवैध रूप से बालू परिवहन कर रहे थे.

स्थायी निरीक्षक तैनात करने की अपील

कार्रवाई के बाद एसडीएम ने खनन विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि बिक्रमगंज क्षेत्र में खनन निरीक्षक की स्थायी तैनाती आवश्यक है. इसके लिए उन्होंने खनन पदाधिकारी से अपील की कि एक निरीक्षक को स्थानीय स्तर पर तैनात किया जाए.

एसडीएम ने कहा-खनन विभाग की ओर से सहयोग नहीं

एसडीएम ने यह भी कहा कि लगातार कार्रवाई के बावजूद खनन विभाग की ओर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है. उनके अनुसार, अवैध खनन के खिलाफ चल रही मुहिम में प्रशासन को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, इसके बावजूद वे सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रहे हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि एसडीएम की सक्रियता से अवैध बालू कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में सकारात्मक असर दिख रहा है, लेकिन इस अभियान को सफल बनाने के लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग जरूरी है.

Also Read: बहन की हत्या के आरोपी पति ने बक्सर कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिसिया दबिश के आगे टेके घुटने, भेजा गया जेल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन