ePaper

Jharkhand : बुंडू में खेत में मिला नाबालिग का कटा सिर

Updated at : 05 Jan 2019 4:39 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand : बुंडू में खेत में मिला नाबालिग का कटा सिर

बुंडू : झारखंड की राजधानी रांची से सटे बुंडू की पुलिस ने एक बच्ची का कटा सिर बरामद किया है. बच्ची की पिछले साल दिसंबर में हत्या कर दी गयी थी. 25 दिसंबर की शाम को करांबू गांव के एक खेत से मासूम का शव बरामद हुआ था. उसका सिर गायब था. बताया जाता है […]

विज्ञापन

बुंडू : झारखंड की राजधानी रांची से सटे बुंडू की पुलिस ने एक बच्ची का कटा सिर बरामद किया है. बच्ची की पिछले साल दिसंबर में हत्या कर दी गयी थी. 25 दिसंबर की शाम को करांबू गांव के एक खेत से मासूम का शव बरामद हुआ था. उसका सिर गायब था.

बताया जाता है कि बलात्कार के बाद मासूम की हत्या करने वाले वहशी दरिंदे उसका सिर काटकर ले गये थे. घटना के 11 दिन बाद शनिवार की सुबह करांबू गांव के एक खेत में ग्रामीणों को बच्ची का सिर दिखा.

ग्रामीणों ने इसकी सूचना बुंडू पुलिस को दी. डीएसपी और थाना प्रभारी तत्काल वहां पहुंचे. ग्रामीण एसपी के अलावा खोजी कुत्ते के साथ कई अधिकारियों के भी आने की सूचना है. हालांकि, अपराधी अब भी पुलिस के पकड़ से बाहर हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola