रांची : पारा शिक्षकों ने सीएम की अपील ठुकरायी, कहा- जारी रहेगी हड़ताल

रांची : पारा शिक्षकों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी पारा शिक्षकों ने आंदोलन जारी रखने की घोषणा की है. एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने काम पर लौटने की सीएम की अपील भी ठुकरा दी है. मोर्चा ने कहा है कि शिक्षकों की मांग वेतनमान की है, जबकि मुख्यमंत्री की […]
रांची : पारा शिक्षकों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी पारा शिक्षकों ने आंदोलन जारी रखने की घोषणा की है. एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने काम पर लौटने की सीएम की अपील भी ठुकरा दी है. मोर्चा ने कहा है कि शिक्षकों की मांग वेतनमान की है, जबकि मुख्यमंत्री की ओर से मानदेय बढ़ोतरी को लेकर कमेटी के गठन की बात कही गयी है.
पारा शिक्षक मानदेय बढ़ोतरी नहीं, बल्कि वेतनमान देने की मांग कर रहे हैं. मोर्चा के संजय दूबे व हृषिकेश पाठक ने कहा है कि पारा शिक्षकों की मांगों को पूरा करने के बदले सरकार फिर से एक कमेटी गठित कर इसे लटकाना चाहती है. दाेनाें ने कहा कि बिना वेतनमान हड़ताल समाप्त नहीं होगी. पारा शिक्षकों की मांगों को लेकर पूर्व में भी कमेटी गठित की गयी थी, पर उससे कुछ नहीं हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




