रांची :उच्चस्तरीय कमेटी बनायी गयी, सरकार पारा शिक्षकों की मांगों पर करेगी विचार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2019 7:48 AM
विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पारा शिक्षकों की मांगों पर विचार करने के लिए उच्चस्तरीय कमेटी बनायी है. शिक्षा मंत्री नीरा यादव के नेतृत्व में कमेटी बनायी गयी है. इसमें विकास आयुक्त डीके तिवारी, वित्त आयुक्त सुखदेव सिंह व शिक्षा सचिव एपी सिंह को शामिल किया गया है. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि […]
विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पारा शिक्षकों की मांगों पर विचार करने के लिए उच्चस्तरीय कमेटी बनायी है. शिक्षा मंत्री नीरा यादव के नेतृत्व में कमेटी बनायी गयी है. इसमें विकास आयुक्त डीके तिवारी, वित्त आयुक्त सुखदेव सिंह व शिक्षा सचिव एपी सिंह को शामिल किया गया है. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि उच्चस्तरीय कमेटी पारा शिक्षकों के मानदेय बढ़ाने आैर टेट पास अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए नयी नियमावली बनाने पर विचार करेगी.
मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि पारा शिक्षकों की अन्य मांगों पर भी उच्चस्तरीय कमेटी विचारोपरांत विधि सम्मत अनुशंसा करे. हाल के दिनों में कई पारा शिक्षकों के निधन की सूचना सरकार को प्राप्त हुई है. मुख्यमंत्री ने सभी के परिजनों को अपने विवेकाधीन कोष से एक-एक लाख देने की घोषणा की है. साथ ही कहा है कि नियमावली बनने के बाद पारा शिक्षक कल्याण कोष से आगे भी मृत पारा शिक्षकों के आश्रितों को आर्थिक मदद की जायेगी. मुख्यमंत्री ने सभी पारा शिक्षकों से काम पर लौटने की अपील की है. साथ ही कहा है कि सरकार शिक्षकों की मांगों पर गंभीर है और उनके हितों का हर संभव ख्याल रखा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










