ePaper

सुधीर त्रिपाठी मार्च 2019 तक बने रहेंगे झारखंड के मुख्‍य सचिव, सरकार ने दिया सेवा विस्‍तार

Updated at : 31 Dec 2018 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
सुधीर त्रिपाठी मार्च 2019 तक बने रहेंगे झारखंड के मुख्‍य सचिव, सरकार ने दिया सेवा विस्‍तार

रांची : झारखंड सरकार ने साल 2018 के अंत में 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे राज्य के मुख्य सचिव 1985 बैच के आईएएस अधिकारी सुधीर त्रिपाठी को फिर से तीन माह का सेवा विस्तार कर दिया है. राज्य सरकार की एक अधिसूचना में बताया गया है कि 1985 बैच के आईएएस अधिकारी सुधीर त्रिपाठी […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड सरकार ने साल 2018 के अंत में 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे राज्य के मुख्य सचिव 1985 बैच के आईएएस अधिकारी सुधीर त्रिपाठी को फिर से तीन माह का सेवा विस्तार कर दिया है. राज्य सरकार की एक अधिसूचना में बताया गया है कि 1985 बैच के आईएएस अधिकारी सुधीर त्रिपाठी को एक जनवरी, 2019 से 31 मार्च, 2019 तक का सेवा विस्तार दिया गया है.

त्रिपाठी को 28 फरवरी 2018 को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया गया था. उनसे पूर्व राजबाला वर्मा राज्य की मुख्य सचिव थीं. इससे पहले एस के चौधरी को मुख्य सचिव के तौर पर एक्सटेंशन मिल चुका है.

गौरतलब है कि वर्तमान मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी को 30 सितंबर 2018 को पहला सेवा विस्‍तार दिया गया था. केंद्र सरकार ने इस बाबत मंजूरी दे दी है. मालूम हो कि सुधीर त्रिपाठी झारखंड के 21वें मुख्य सचिव हैं, वे इससे पहले स्वास्थ्य विभाग में अपर मुख्य सचिव थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola