कोलेबिरा चुनाव के बाद भी विपक्ष एकजुट, झामुमो कभी पीछे नहीं हटा, यूपीए के साथ था और रहेगा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2018 8:41 AM
रांची : महागठबंधन को लेकर चल रही चर्चा के बीच झामुमो ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है. झामुमो प्रवक्ता व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा है कि झामुमो स्पष्ट तौर पर सशक्त यूपीए का समर्थक था और रहेगा. झामुमो कभी अपनी बातों से न पीछे हटा है और न ही सुविधा की राजनीति की है. […]
रांची : महागठबंधन को लेकर चल रही चर्चा के बीच झामुमो ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है. झामुमो प्रवक्ता व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा है कि झामुमो स्पष्ट तौर पर सशक्त यूपीए का समर्थक था और रहेगा. झामुमो कभी अपनी बातों से न पीछे हटा है और न ही सुविधा की राजनीति की है.
झामुमो हर हाल में सबको साथ लेकर भाजपा को परास्त करने को कृतसंकल्पित है. 2014 के चुनाव में भी लोकसभा में कांग्रेस ने झामुमो से गठबंधन किया, लेकिन घोषणा के बाद भी विधानसभा में गठबंधन तोड़ दिया. यही वजह है कि भाजपा आज सत्तासीन है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










