रांची : पांच को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं मंडल डैम का शिलान्यास

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच जनवरी को मंडल डैम की विस्तारित योजना का शिलान्यास कर सकते हैं. यह परियोजना लातेहार और आसपास के कई जिलों से जुड़ी हुई है. इस बहु प्रतीक्षित परियोजना का काम बीच में रुका हुआ था. वर्तमान सरकार ने इस परियोजना को गति देने के लिए कई प्रयास किये. इसके […]
रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच जनवरी को मंडल डैम की विस्तारित योजना का शिलान्यास कर सकते हैं. यह परियोजना लातेहार और आसपास के कई जिलों से जुड़ी हुई है. इस बहु प्रतीक्षित परियोजना का काम बीच में रुका हुआ था. वर्तमान सरकार ने इस परियोजना को गति देने के लिए कई प्रयास किये. इसके निर्माण के लिए पलामू टाइगर रिजर्व से कुछ गांव हटाने का प्रस्ताव तैयार कराया गया है.
इसका निर्माण पलामू टाइगर रिजर्व के कुछ हिस्से में भी होना है. इसके लिए वन विभाग के साथ केंद्र स्तर पर कई बार बैठक हुई. भारत सरकार इस परियोजना को मॉनिटर कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




