Advertisement
रांची : अटल जी ने राजनीति में आदर्श स्थापित किया : रघुवर दास
भाजपा ने भारत रत्न वाजपेयी को किया याद, जयंती पर मनाया सुशासन दिवस, भाजपा कार्यालय में पहुंचे सीएम रांची : भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनायी. राज्य भर में स्व वाजपेयी के आदर्शों और उनके कार्यों को याद किया गया. राजधानी में भी महानगर […]
भाजपा ने भारत रत्न वाजपेयी को किया याद, जयंती पर मनाया सुशासन दिवस, भाजपा कार्यालय में पहुंचे सीएम
रांची : भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनायी. राज्य भर में स्व वाजपेयी के आदर्शों और उनके कार्यों को याद किया गया. राजधानी में भी महानगर द्वारा सभी 942 बूथों पर स्व वाजपेयी को जयंती के मौके पर कार्यकर्ता जुटे. मुख्यमंत्री रघुवर दास स्व वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित करने भाजपा कार्यालय पहुंचे.
यहां श्री दास ने कहा कि पूरा प्रदेश भारत रत्न वाजपेयी का जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मना रहा है. वाजपेयी जी ने अपना संपूर्ण जीवन देश को समर्पित किया.
उन्होंने अपने नेतृत्व क्षमता को पूरे देश के पक्ष विपक्ष के साथ पूरे विश्व में दिखाया. वाजेपयी जी ने राजनीति में एक अलग आदर्श स्थापित किया था. आज हम सभी को उनके जीवनी से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है. मंत्री सीपी सिंह लालपुर, सुखदेवनगर, चुटिया एवं पंडरा मंडल के विभिन्न बूथों के कार्यक्रम में उपस्थित हुए. श्री सिंह ने कहा कि वाजपेयी जी अपने प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल में संपूर्ण भारत में विकास को आधुनिकता से जोड़ते हुए देश की संस्कृति को पुष्ट किया. सबको लेकर कैसे सरकार चलायी जाती है, राजनीति में कैसे सर्वदलों के बीच निर्विवाद नेतृत्वकर्ता के रूप में कार्य किया जा सकता है, हम सबको सिखाया.
इधर, भाजपा नेताओं ने सभी मंडलों कंबल वितरण, गरीबों को भोज और मरीजों को फल वितरण किया. कार्यक्रम में संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, आदित्य साहू, अनंत ओझा, नवीन जायसवाल, सुबोध सिंह गुड्डू, डॉ जितू चरण राम, रामकुमार पाहन, मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, मनोज मिश्रा, केके गुप्ता, राजू सिंह, हरबिंदर सिंह बेदी, सुनील शर्मा, जनार्दन शाह, रमेश सिंह, पंकज वर्मा, प्रकाश साहू, अजय अग्रवाल, बसंत दास, बजरंग वर्मा सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए.
सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया
रांची : भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ द्वारा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनायी गयी. प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक कमलदेव मिश्रा के नेतृत्व में सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया.
मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रेम मित्तल ने कहा कि अटल जी एक आदर्श एवं कुशल राजनेता थे. इनके नेतृत्व में देश तेजी से विकास की ओर बढ़ा. हितेंद्र कुमार ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे. वे एक कवि, पत्रकार और प्रखर वक्ता के साथ-साथ एक कुशल राजनेता थे. मौके पर सच्चिदानंद खलखो, विजय साहू, भौलेश सिन्हा, नरेंद्र देव सिंह, सतीश महतो, सरोज सिंह, दिनेश सिंह तोमर, रामचंद्र सोय, रामटहल नायक, भांभु करमाली, संजू देवी और सदर अस्पताल के डॉ विमलेश सिंह मौजूद थे.
केंद्रीय सरना समिति ने मनायी जयंती
रांची : केंद्रीय सरना समिति के सदस्यों ने लाइन टैंक रोड स्थित प्रधान कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व अटल विहारी वाजपेयी व शहीद निर्मल महतो की जयंती मनायी. इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर फूलमाला अर्पित कर व अगरबत्ती जला कर श्रद्धांजलि दी.
इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि झारखंड राज्य की लड़ाई में न जाने कितने आंदोलनकारी शहीद हुए है़ं उनके सपनों को पूरा करने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने वर्ष 2000 में झारखंड राज्य बनाने में अहम योगदान दिया. कार्यकारी अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा कि आज शहीदों के झारखंड को सींचने की जरूरत है.
राज्य के युवा उचित पोषण नहीं मिलने से कमजोर और लाचार हो रहे है़ं कार्यक्रम में संथाल परगना से आये सरना समाज के प्रमोद हेमरोम, नितलाल सोरेन, मिस्त्री हांसदा, मनोज टुडू, संजय तिर्की, जगलाल पहान, शोभा कच्छप, नीरा टोप्पो, डब्लू मुंडा, विनय उरांव, विनीता कच्छप, सुनील उरांव, प्रभात तिर्की, जगरनाथ तिर्की, संजय तिर्की, गौतम मुंडा, धर्मवीर उरांव, बिरसा उरांव, रामदेव उरांव, गीता तिग्गा, अंजली उरांव व अन्य मौजूद थे़
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement