सोनाहातू : 67.49 प्रतिशत मतदान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Dec 2018 9:29 AM

विज्ञापन

सोनाहातू : त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव प्रखंड के तेलवाडीह पंचायत में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न हो गया. कुल 12 बूथों पर 67.49 प्रतिशत मतदान हुआ. उपचुनाव पंचायत समिति सदस्य को लेकर होने के कारण लोगों ने मतदान के प्रति रुचि नहीं दिखायी. किसी भी बूथ पर लोगों की भीड़ नहीं दिखी. सुबह सात […]

विज्ञापन
सोनाहातू : त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव प्रखंड के तेलवाडीह पंचायत में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न हो गया. कुल 12 बूथों पर 67.49 प्रतिशत मतदान हुआ. उपचुनाव पंचायत समिति सदस्य को लेकर होने के कारण लोगों ने मतदान के प्रति रुचि नहीं दिखायी.
किसी भी बूथ पर लोगों की भीड़ नहीं दिखी. सुबह सात बजे ही सीनियर एसपी कुलदीप द्विवेद्वी, सोनाहातू थाना प्रभारी अमरदीप यादव, राहे प्रभारी कृष्ण कुमार ने सभी बूथों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. बुंडू एसडीएम सरोज तिर्की, सोनाहातू बीडीओ कुमुद झा, राहे बीडीओ राम गोपाल पांडेय, कांके, मांडर बीडीओ शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए दिन भर बूथों पर निगरानी करते रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola