रांची : पंचायत व नगर निकाय उपचुनाव के लिए मतदान कल, तैयारी पूरी
Updated at : 18 Dec 2018 1:20 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राज्य में होनेवाले पंचायत व नगरपालिका उपचुनाव के लिए मतदान 19 दिसंबर (बुधवार) को होगा. इस दिन करीब 11.63 लाख मतदाता पंचायत उप चुनाव में तथा करीब 24 हजार मतदाता नगर निकाय उप चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदान सुबह सात बजे से शाम तीन बजे तक होना है. वहीं मतगणना […]
विज्ञापन
रांची : राज्य में होनेवाले पंचायत व नगरपालिका उपचुनाव के लिए मतदान 19 दिसंबर (बुधवार) को होगा. इस दिन करीब 11.63 लाख मतदाता पंचायत उप चुनाव में तथा करीब 24 हजार मतदाता नगर निकाय उप चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
मतदान सुबह सात बजे से शाम तीन बजे तक होना है. वहीं मतगणना 22 दिसंबर (शनिवार) को सुबह आठ बजे से होगी. पंचायत उप चुनाव के लिए कुल 3683 मतदान केंद्र तथा दो चलंत मतदान केंद्र की भी व्यवस्था की गयी है. नगर निकाय उपचुनाव के लिए 27 मतदान केंद्र निर्धारित हैं.
नगर निकाय के उपचुनाव सिर्फ दो जिलों सरायकेला-खरसावां तथा जामताड़ा में होने हैं. सरायकेला के कपाली नगर परिषद के उपाध्यक्ष तथा दोनों जिलों में कुल पांच वार्ड पार्षद यानी कुल छह पदों के लिए मतदान होना है.
कितने पदों के लिए उप चुनाव
पंचायत उपचुनाव – ग्राम पंचायत सदस्य : 1956, मुखिया : 57, पंचायत समिति सदस्य : 88 तथा जिला परिषद सदस्य : तीन.
नगर निकाय उप चुनाव : नगर परिषद उपाध्यक्ष : एक तथा वार्ड पार्षद : पांच.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




