रांची : पारा शिक्षक की मौत पर कांग्रेस ने सरकार की आलोचना की

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर ने दुमका में पारा शिक्षक की मौत पर सरकार की आलोचना की है. कहा कि कल्याण मंत्री के घर के सामने पारा शिक्षक की मौत सरकार की गंदी कार्यशैली को दर्शाता है. अगर मंत्री के घर के आगे आंदोलन के दौरान किसी की मौत […]
रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर ने दुमका में पारा शिक्षक की मौत पर सरकार की आलोचना की है. कहा कि कल्याण मंत्री के घर के सामने पारा शिक्षक की मौत सरकार की गंदी कार्यशैली को दर्शाता है. अगर मंत्री के घर के आगे आंदोलन के दौरान किसी की मौत हो जाये और अधिकारियों का ध्यान नहीं जाये, तो सरकार की बदहाली का अंदाजा लगाया जा सकता है. श्री ठाकुर ने कहा कि पारा शिक्षक, मनरेगा कर्मी, प्राथमिक शिक्षक सभी सड़क पर हैं और सीएम दुबई यात्रा पर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




