ePaper

रांची : अब बांटी जानेवाली परिसंपत्तियों में सीएम की तस्वीर लगेगी

Updated at : 14 Dec 2018 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : अब बांटी जानेवाली परिसंपत्तियों में सीएम की तस्वीर लगेगी

रांची : सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत बांटी जाने वाली परिसंपत्तियों में मुख्यमंत्री की तस्वीर होगी. यही नहीं, झारखंड सरकार का लोगो भी उस पर लगाना अनिवार्य होगा. उपायुक्त राय महिमापत रे ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है. उन्होंने जिले के सभी अधिकारियों से इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया […]

विज्ञापन
रांची : सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत बांटी जाने वाली परिसंपत्तियों में मुख्यमंत्री की तस्वीर होगी. यही नहीं, झारखंड सरकार का लोगो भी उस पर लगाना अनिवार्य होगा. उपायुक्त राय महिमापत रे ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है. उन्होंने जिले के सभी अधिकारियों से इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.
उपायुक्त की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि तीन दिसंबर को सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सचिव के साथ बैठक हुई थी. इसमें यह तय किया गया था कि सरकारी योजनाओं के तहत वितरित की जाने वाली संपत्तियों में अब झारखंड सरकार का लोगो और मुख्यमंत्री की तस्वीर लगाये जायेंगे. मुख्यमंत्री की तस्वीर स्टिकर के रूप में लगायी जायेगी. बैठक के बाद सभी जिलों को इसका निर्देश दिया गया था. उक्त निर्देश के आलोक में उपायुक्त ने जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए पत्र जारी किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola