रांची : अपराधियों को नहीं जानता, फिर भी पुलिस ने बेरहमी से की पिटाई
Updated at : 13 Dec 2018 9:23 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : मैक्लुस्कीगंज पुलिस पर छात्र सुशील गंझू (19 वर्ष) की लाठी-डंडे से जम कर पिटाई करने का आरोप है. उसे मोबाइल छिनतई के मामले में हिरासत में लिया गया था. सुशील के अनुसार उसे दो दिन थाने में रखने के बाद छोड़ा गया. गंभीर रूप से घायल सुशील गंझू को रांची के सदर अस्पताल […]
विज्ञापन
रांची : मैक्लुस्कीगंज पुलिस पर छात्र सुशील गंझू (19 वर्ष) की लाठी-डंडे से जम कर पिटाई करने का आरोप है. उसे मोबाइल छिनतई के मामले में हिरासत में लिया गया था. सुशील के अनुसार उसे दो दिन थाने में रखने के बाद छोड़ा गया. गंभीर रूप से घायल सुशील गंझू को रांची के सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. सुशील रांची के संजय गांधी मेमोरियल कॉलेज का छात्र है.
सुशील गंझू ने बताया कि पुलिस उससे तीन अपराधियों के बारे में पूछताछ कर रही थी़ पुलिस जिनका नाम लेकर उससे पूछताछ कर रही थी, वह उन लोगों को नहीं जानता़ इस पर पुलिस ने उसे बुरी तरह पीटा़ सुशील ने बताया कि पुलिस उसे 10 दिसंबर को उठा कर ले गयी और 11 दिसंबर की शाम में छोड़ा. सदर अस्पताल में सुशील गंझू की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
क्या है मामला
मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी चिंतामणि रजक ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र में मोबाइल की छिनतई हुई थी. जिस मोबाइल की छिनतई हुई थी, उसे सुशील के दोस्त ने खरीदी थी, इसलिए वह अपने दोस्त से हमेशा बातचीत कर रहा था़ इसी कारण पुलिस उसे पूछताछ के लिए लेकर थाना आयी थी़ हालांकि बाद में मोबाइल छिनतई के सभी अपराधी पकड़े गये, तो सुशील को छोड़ दिया गया.
कोई मारपीट नहीं की : थाना प्रभारी
मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी चिंतामणि रजक ने कहा कि पुलिस ने सुशील गंझू के साथ कोई मारपीट नहीं की है़ पुलिस पर लगाया जा रहा आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है. सुशील गंझू को सिर्फ पूछताछ के लिए थाना लाया गया था. इसके बाद उसे छोड़ दिया गया.
मामले की हो रही जांच : डीएसपी
खलारी डीएसपी ने कहा कि मारपीट मामले की जानकारी मिली है. मामले की जांच की जा रही है. जांच में कोई पुलिसकर्मी दोषी पाया गया, ताे उसके खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




