रांची और जमशेदपुर सर्किल में बिजली वितरण निजी कंपनी से भी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : झारखंड बिजली वितरण निगम के रांची और जमशेदपुर सर्किल में अन्य सरकारी या निजी कंपनी को भी बिजली वितरण का मौका दिया जा सकता है. इन दोनों सर्किल में आठ जिले रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, जमशेदपुर, सरायकेला और चाईबासा हैं. झारखंड ऊर्जा विकास निगम के सीएमडी डीके तिवारी की अध्यक्षता में सोमवार […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड बिजली वितरण निगम के रांची और जमशेदपुर सर्किल में अन्य सरकारी या निजी कंपनी को भी बिजली वितरण का मौका दिया जा सकता है. इन दोनों सर्किल में आठ जिले रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, जमशेदपुर, सरायकेला और चाईबासा हैं.
झारखंड ऊर्जा विकास निगम के सीएमडी डीके तिवारी की अध्यक्षता में सोमवार शाम बोर्ड मुख्यालय में एक बैठक हुई, जिसमें विश्व बैंक के प्रतिनिधियों ने वितरण फ्रेंचाइजी को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया. उन्होंने फ्रेंचाइजी प्रारूप, मैनेजमेंट प्रारूप व लाइसेंसी प्रारूप के बारे में बताया. सूत्रों के अनुसार सीएमडी ने प्रेजेंटेशन के विस्तृत अध्ययन पर जोर दिया. उल्लेखनीय है कि झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने भी राज्य के उपभोक्ताओं के लिए बेहतर बिजली वितरण कंपनी के चयन की बात कही है.
सरकारी सूत्रों के अनुसार अब एक से अधिक वितरण कंपनी की मौजूदगी के सभी पहलुओं का अध्ययन किया जा रहा है. उपभोक्ता को बिना तार और मीटर बदले बिजली वितरण कर रही कंपनी बदलने का अधिकार दिया जायेगा. इसकी शुरुआत रांची व जमशेदपुर सर्किल के आठ जिलों से पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू करने की तैयारी चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










