रांची : नशे में हथियार लहराते घूम रहे दो युवक गिरफ्तार, भेजे गये जेल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2018 9:16 AM
विज्ञापन
पूछताछ में युवकों ने बताया कि मेले में गिरा मिला था हथियार रांची : अरगोड़ा पुलिस ने बुधवार की रात हथियार के साथ गिरफ्तार हुए अभिषेक और आकाश को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. गिरफ्तार दोनों युवक मधुकम के रहने वाले हैं और पेशे से दोनों ऑटो चालक हैं. इस मामले में […]
विज्ञापन
पूछताछ में युवकों ने बताया कि मेले में गिरा मिला था हथियार
रांची : अरगोड़ा पुलिस ने बुधवार की रात हथियार के साथ गिरफ्तार हुए अभिषेक और आकाश को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. गिरफ्तार दोनों युवक मधुकम के रहने वाले हैं और पेशे से दोनों ऑटो चालक हैं. इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
पुलिस के अनुसार, दोनों बुधवार की रात नशे की हालत में बाइक से कडरू इलाके में घूम रहे थे और गालियां देते हुए हथियार लहरा रहे थे. इस पर स्थानीय लोगों को आशंका हुई है कि दोनों युवक अपराधी हैं. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जब पुलिस पहुंची, तब दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे. पुलिस ने दोनों को खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया. दोनों के पास से पुलिस ने एक कट्टा और एक गोली बरामद किया है.
गिरफ्तार युवकों ने बताया कि वे अपराधी नहीं हैं. वे पेशे से ऑटो चालक हैं. उन्हें मधुकम में लगे मेले में हथियार गिरा हुआ मिला था. इसके बाद दोनों ने हथियार उठा लिया. उनकी योजना किसी घटना को अंजाम देने की नहीं थी. वे सिर्फ मस्ती के लिए नशे की हालत में हथियार लहराते घूम रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










