बाल अधिकारों की रक्षा के लिए जनप्रतिनिधियों का जागरूक होना जरूरी : डॉ लुईस मरांडी

रांची : बाल अधिकारों की रक्षा के लिए ‘सेव द चिल्ड्रेन’, ‘वर्ल्ड विजन इंडिया’और बचपन बचाओ आंदोलन के सहयोग से एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस वर्कशॉप में महिला बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि प्रत्येक निर्वाचित प्रतिनिधि को बाल अधिकार के मुद्दों के बारे […]
रांची : बाल अधिकारों की रक्षा के लिए ‘सेव द चिल्ड्रेन’, ‘वर्ल्ड विजन इंडिया’और बचपन बचाओ आंदोलन के सहयोग से एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस वर्कशॉप में महिला बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि प्रत्येक निर्वाचित प्रतिनिधि को बाल अधिकार के मुद्दों के बारे में पता होना चाहिए, तभी वे इसकी रक्षा कर सकेंगे. उन्होंने इस वर्कशाप के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई भी दी.
इस कार्यक्रम में रांची नगरपालिका के 55 वार्ड काउंसलर और 8 जिलों के जिला परिषद सदस्यों ने भाग लिया. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य बाल यौन शोषण, बाल श्रम, बाल विवाह, तस्करी आदि को रोकने के लिए समुदायों के दृष्टिकोण में सुधारकरना था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




