रांची : दुष्कर्म के लिए अपहरण की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
Updated at : 20 Nov 2018 9:35 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : लालपुर पुलिस ने स्कूली छात्रा नाबालिग का दुष्कर्म के लिए अपहरण करने के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार सुबोधकांत वर्मा को सोमवार को जेल भेज दिया. उसके खिलाफ रविवार की रात दुष्कर्म के लिए अपहरण का प्रयास और पोक्सो एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज हुआ था. आरोपी मूल रूप से पलामू के पड़वा […]
विज्ञापन
रांची : लालपुर पुलिस ने स्कूली छात्रा नाबालिग का दुष्कर्म के लिए अपहरण करने के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार सुबोधकांत वर्मा को सोमवार को जेल भेज दिया.
उसके खिलाफ रविवार की रात दुष्कर्म के लिए अपहरण का प्रयास और पोक्सो एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज हुआ था. आरोपी मूल रूप से पलामू के पड़वा का रहनेवाला है. वर्तमान में वह लालपुर थाना क्षेत्र के फ्रेंड कॉलोनी हनुमान नगर स्थित एक लॉज में रहकर बैंक परीक्षा की कोचिंग करता था. पीड़ित नाबालिग भी उसी मुहल्ले की रहनेवाली है. पुलिस के अनुसार नाबालिग रविवार की शाम अपने घर से निकल कर कुछ दूर स्थित अपने चाचा के घर जा रही थी.
इसी दौरान आरोपी युवक ने नाबालिग को बीच रास्ते में रोक लिया. हाथ पकड़ कर पहले उसका मुंह दबा दिया. फिर दुष्कर्म की नीयत से अपहरण कर उसे ले जाने का प्रयास करने लगा. इस बीच नाबालिग किसी तरह अारोपी के चंगुल से बच निकली और शोर मचाने लगी. जब नाबालिग की बड़ी बहन बाहर निकली और हल्ला करने पर आसपास के लोग जुट गये, तब आरोपी वहां से भागने की कोशिश करने लगा.
इसी बीच घटना की जानकारी लालपुर थाना प्रभारी रमोद कुमार को मिली. उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया. जेल भेजने से पहले जब पुलिस ने आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की, तब उसने अपने ऊपर लगे आरोप से इनकार किया. उसने खुद को निर्दोष बताते केस में फंसाने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




