रांची : इंदिरा गांधी और सीताराम केशरी को दी श्रद्धांजलि
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2018 9:34 AM
रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एवं राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सीताराम केशरी की जयंती मनायी गयी. इसमें कांग्रेसियों ने दिवंगत नेताओं के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि पूरी दुनिया इंदिरा गांधी को नारी […]
रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एवं राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सीताराम केशरी की जयंती मनायी गयी. इसमें कांग्रेसियों ने दिवंगत नेताओं के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि पूरी दुनिया इंदिरा गांधी को नारी शक्ति व नारी नेतृत्व के रूप में जानती है.
भारत के बैंकों का राष्ट्रीयकृत करने को लेकर इन्हें याद किया जाता रहेगा. वक्ताओं ने स्वर्गीय सीताराम केशरी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व की क्षमता ही, उन्हें कांग्रेस के एक साधारण कार्यकर्ता से राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी तक ले गयी. श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में पूर्व विधायक डॉ जय प्रकाश गुप्ता, राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता, आलोक कुमार दूबे, नेली नाथन, आभा सिन्हा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










