रांची : राजस्व कर्मियों की हड़ताल 26 से

Updated at : 20 Nov 2018 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : राजस्व कर्मियों की हड़ताल 26 से

रांची : राज्य भर के राजस्व कर्मियों की हड़ताल को लेकर जारी जिलों का दौरा अंतिम चरण में है. गढ़वा, पलामू, गोड्डा, चाईबासा, जमशेदपुर, देवघर, जामताड़ा सहित अन्य जिलों में झारखंड राजस्व उप निरीक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बैठक कर ली है. रणनीति भी तैयार कर ली गयी है. इस बार भी पिछली बार की […]

विज्ञापन
रांची : राज्य भर के राजस्व कर्मियों की हड़ताल को लेकर जारी जिलों का दौरा अंतिम चरण में है. गढ़वा, पलामू, गोड्डा, चाईबासा, जमशेदपुर, देवघर, जामताड़ा सहित अन्य जिलों में झारखंड राजस्व उप निरीक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बैठक कर ली है. रणनीति भी तैयार कर ली गयी है.
इस बार भी पिछली बार की तरह एकजुट होकर राज्यभर के कर्मी एक साथ 26 नवंबर से हड़ताल पर रहेंगे. संघ ने आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार कर ली है. इसके तहत हड़ताल के दौरान हर दिन कर्मी एक जगह एकजुट होंगे. यह कार्यक्रम हर जिले में चलेगा. सरकार को हड़ताल के कार्यक्रम को लेकर अल्टीमेटम भी दे दिया गया है. संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि डेढ़ साल पहले भी सारे कर्मी हड़ताल पर थे, तब सरकार के साथ मांगों पर सहमति हुई थी, लेकिन कई मांगें आज तक पूरी नहीं हुई हैं.
ऐसे में बार-बार विभाग से मांगें पूरी करने का आग्रह किया जा रहा है, लेकिन हमारी नहीं सुनी जा रही है. ऐसे में इस बार भी हड़ताल का फैसला लिया गया है. संघ का कहना है कि इस बार जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं, तब तक कर्मी हड़ताल से वापस नहीं लौटेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola