रांची : पीएम मोदी 22 को करेंगे पांच जिलों में पाइप लाइन गैस स्कीम की शुरुआत

Updated at : 20 Nov 2018 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : पीएम मोदी 22 को करेंगे पांच जिलों में पाइप लाइन गैस स्कीम की शुरुआत

हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, धनबाद व गिरिडीह में पाइप लाइन बिछाने की योजना शुरू होगी यह आठ साल की स्कीम है, इस पर करीब 612 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नयी दिल्ली के विज्ञान भवन से 22 नवंबर को झारखंड के पांच जिलों में पाइप लाइन गैस सप्लाइ स्कीम […]

विज्ञापन
हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, धनबाद व गिरिडीह में पाइप लाइन बिछाने की योजना शुरू होगी
यह आठ साल की स्कीम है, इस पर करीब 612 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है
रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नयी दिल्ली के विज्ञान भवन से 22 नवंबर को झारखंड के पांच जिलों में पाइप लाइन गैस सप्लाइ स्कीम की शुरुआत करेंगे. इन जिलों का चयन सिटी गैस लाइन डिस्ट्रीब्यूशन स्कीम के नौवें चरण में हुआ है.
यह आठ साल की स्कीम है. इस पर करीब 612 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है. इसी दिन प्रधानमंत्री 10वें चरण का शिलान्यास भी करेंगे. यह जानकारी सोमवार को इंडियन ऑयल के चीफ डिविजनल रिटेल सेल्स मैनेजर श्यामल देवनाथ व इंडेन के चीफ एरिया मैनेजर हरीश दीपक ने सोमवार को प्रेस में दी.
उन्होंने बताया कि इसी दिन से इंडियन ऑयल हजारीबाग, रामगढ़ और बोकारो में पाइप लाइन बिछाने की योजना की शुरुआत करेगा. हजारीबाग में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा और स्थानीय विधायक मनीष जायसवाल मौजूद रहेंगे.
इसी स्कीम की शुरुआत धनबाद और गिरिडीह से भी होगी. इन जिलों में गेल पाइप लाइन बिछाने की योजना की शुरुआत करेगा. धनबाद में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास होंगे. इसी दिन 10वें राउंड के बीडिंग की शुरुआत होगी.
10वें राउंड में झारखंड के सरायकेला-खरसावां और प सिंहभूम के लिए बोली लगायी जायेगी. देश में गैस पाइप लाइन बिछाने के नौवें राउंड के बीडिंग और काम शुरू हो चुका है. इसमें 123 राज्यों के 129 जिलों को कवर किया गया है. इसमें से सीएनजी और पीएनजी दोनों स्कीम आती है. सीएनजी का उपयोग वाहनों के परिचालन के लिए तथा पीएनजी से घरों में कुकिंग गैस के लिए उपयोग होता है. इसमें मुख्यत: मिथेन गैस की सप्लाई होती है.
रांची में मार्च 2019 से आपूर्ति की उम्मीद
अधिकारियों ने कहा कि आठवें चरण के बीडिंग में रांची और जमशेदपुर में पाइप लाइन से गैस आपूर्ति की प्रक्रिया चल रही है. इसके तहत मार्च 2019 तक गैस आपूर्ति करनी है. अधिकारियों के अनुसार, राजधानी की कुछ कॉलोनियों में गैस पाइप लाइन बिछा दी गयी है. वैसे सीएनजी का काम मार्च 2019 तक शुरू हो जायेगा. कम से कम दो पेट्रोप पंप पर सीएनजी लाइन शुरू कर दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola