ePaper

पांडू : ....जब पत्नी और बहनों ने दिया मजदूर के शव को कंधा

Updated at : 04 Nov 2018 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
पांडू : ....जब पत्नी और बहनों ने दिया मजदूर के शव को कंधा

पांडू : पांडू थाना क्षेत्र के बसडीहा के जगपूरन राम के 38 वर्षीय बेटे राजकुमार राम की मौत हिमाचल में हो गयी. मृतक का शव शनिवार को बसडीहा गांव लाया गया. शव आते ही गांव में चीत्कार मच गया. राजकुमार राम हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के शिलागढ़ में बन रहे पावर हाउस प्लांट में […]

विज्ञापन

पांडू : पांडू थाना क्षेत्र के बसडीहा के जगपूरन राम के 38 वर्षीय बेटे राजकुमार राम की मौत हिमाचल में हो गयी. मृतक का शव शनिवार को बसडीहा गांव लाया गया. शव आते ही गांव में चीत्कार मच गया. राजकुमार राम हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के शिलागढ़ में बन रहे पावर हाउस प्लांट में जीआरटी कंपनी में काम करता था. 31 अक्तूबर को काम के दौरान उसकी तबीयत खराब हो गयी. गड़सा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी.

राजकुमार की शव यात्रा में पत्नी मंजू देवी व राजकुमार की बहनें भी शामिल हुई और शव को कंधा दिया. राजकुमार घर का कमाऊ लड़का था. राजकुमार के तीन बच्चे हैं. इस मौके पर थाना प्रभारी अरुण कुमार शर्मा मौजूद थे. अंतिम संस्कार झांझी नदी के तट पर किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola