ePaper

बिहार-झारखंड में पहली बार कम्‍प्‍यूटर नेवीगेशन से घुटना ट्रांसप्‍लांट हिल व्‍यू अस्‍पताल रांची में

Updated at : 01 Nov 2018 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार-झारखंड में पहली बार कम्‍प्‍यूटर नेवीगेशन से घुटना ट्रांसप्‍लांट हिल व्‍यू अस्‍पताल रांची में

रांची : राजधानी के हिल व्‍यू अस्‍पताल में पहली बार कम्‍प्‍यूटर नेवीगेशन के द्वारा घुटने का सफल प्रत्‍यारोपण किया गया. बिहार और झारखंड में पहली बार इस तकनीक का प्रयोग घुटने का सफल प्रत्‍यारोपण किया गया. अस्‍पताल के डॉ नितेश प्रिया उवं उनकी टीम ने यह प्रत्‍यारोपण किया. डोरंडा, रांची की निवासी 70 वर्षीय महिला […]

विज्ञापन

रांची : राजधानी के हिल व्‍यू अस्‍पताल में पहली बार कम्‍प्‍यूटर नेवीगेशन के द्वारा घुटने का सफल प्रत्‍यारोपण किया गया. बिहार और झारखंड में पहली बार इस तकनीक का प्रयोग घुटने का सफल प्रत्‍यारोपण किया गया. अस्‍पताल के डॉ नितेश प्रिया उवं उनकी टीम ने यह प्रत्‍यारोपण किया. डोरंडा, रांची की निवासी 70 वर्षीय महिला के घुटने का प्रत्‍यारोपण किया गया.

डॉ प्रिया ने बताया कि घुटने के साधारण प्रत्‍यारोपण के मुकाबले कम्‍प्‍यूटर नेवीगेशन तकनीक द्वारा प्रत्‍यारोपण करना काफी बेहतर होता है. कम्‍प्‍यूटर नेवीगेशन सर्जरी एक गाइड की तरह यह बताता है कि कितने डिग्री पर कट करना है और कितना लंबा कट करना है. यह सबसे नये और यूनिक तकनीकों में गिना जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola