लोगों ने भजन व प्रवचन का लिया आनंद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Oct 2018 7:03 AM

विज्ञापन

सिल्ली : इस्कॉन की ओर से बड़ामुरी के राजकीय मवि विद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय हरेकृष्ण उत्सव के दूसरे दिन भी कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. हरेकृष्ण व हरेराम के संकीर्तन में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. दीपदान के कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई. इस्कॉन मायापुर से आये […]

विज्ञापन
सिल्ली : इस्कॉन की ओर से बड़ामुरी के राजकीय मवि विद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय हरेकृष्ण उत्सव के दूसरे दिन भी कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. हरेकृष्ण व हरेराम के संकीर्तन में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. दीपदान के कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई.
इस्कॉन मायापुर से आये प्रवचनकर्ताओं ने प्रभु के नाम का जीवन में महत्व, जीवन में अच्छे संस्कार के लाभ आदि पर विस्तार से जानकारी दी. इस्कॉन के कलाकारों ने भजन कीर्तन की भी प्रस्तुति की. आरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया.
कार्यक्रम का समापन मंगलवार को होगा. इस आयोजन में हरेकृष्ण नामहट समिति मुरी-सिल्ली के सदस्य व ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola