रांची : राज्यपाल से मिले विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी, सौंपा ज्ञापन, कहा, मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करे केंद्र
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Oct 2018 6:53 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : विश्व हिंदू परिषद ने केंद्र सरकार से अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए पहल करने की मांग की है़ विहिप ने कहा है कि राम भक्तों की भावनाओं के अनुरूप केंद्र सरकार अध्यादेश के माध्यम से राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करे़ गुरुवार को विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष जीवेश्वर […]
विज्ञापन
रांची : विश्व हिंदू परिषद ने केंद्र सरकार से अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए पहल करने की मांग की है़ विहिप ने कहा है कि राम भक्तों की भावनाओं के अनुरूप केंद्र सरकार अध्यादेश के माध्यम से राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करे़
गुरुवार को विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष जीवेश्वर मिश्र और जगन्नाथ शाही के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठन के पदाधिकारियों ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की़ राम मंदिर के निर्माण को लेकर राज्यपाल के माध्यम से केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा़ श्री मिश्र ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हिंदू जनमानस की आस्था का केंद्र श्रीराम जन्मभूमि पर केंद्र सरकार कानून या अध्यादेश लाकर भव्य राम मंदिर का निर्माण का मार्ग का प्रशस्त करे़ हिंदू समाज का निरंतर संघर्ष जारी है़
76 लड़ाई हुई, जिसमें लाखों लोगों ने बलिदान दिया, फिर भी संकल्प प्रबल है़ वर्ष 1992 से रामलला अपनी ही जन्मभूमि पर टेंट में रह रहे है़ं अब समाज अधीर हो रहा है़ भव्य मंदिर बनना ही चाहिए़ मौके पर केशव राजू,वीरेंद्र विमल, प्रमोद मिश्रा, सुशील कुमार, डॉ वीरेंद्र साहू सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे़
कई संगठनों के लोग विहिप नेताओं से मिलने पहुंचे
कई सामाजिक व धार्मिक संगठनों के सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल विहिप नेताओं के साथ-साथ राज्यपाल से मिलने पहुंचा था़ इस्कॉन के को-ऑर्डिनेटर डॉ सौरभ चौधरी, रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के संयोजक अशोक पुरोहित, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष लालचंद महतो, अभाविप के संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ला, सेवा भारती के रितेश रंजन सिंह, विद्या भारती के शशिकांत फाड़के, मार्गदर्शक मंडल के स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, गौ सेवा ट्रस्ट से श्री प्रकाश, गायत्री परिवार के संजीव, हिंदू जागरण मंच के ऋषि नाथ शाहदेव, अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिलीप सोनी, जायसवाल समाज से अरुण भगत, मारवाड़ी समाज से शिखर चंद जैन, चेंबर ऑफ कॉमर्स से विनोद जायसवाल, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अनूप साहू, रौनियार समाज के अनिल साहू, धनवार आदिवासी महासंघ के राम प्रसाद सिंह, मारवाड़ी पंचायत के जयप्रकाश तापड़िया, ह्यूमन राइट्स के सचिन, रौनियार समाज के रितेश तोशाम, कुशवाहा समाज से अमरेश्वर मेहता सहित बजरंग दल व विहित के पदाधिकारी राज्यपाल से मिलने पहुंचे थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




