रांची :हरमू एमटीएस के सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Oct 2018 9:20 AM

विज्ञापन

पीएफ और इएसआइ की मांग पर फिर आंदोलन रांची :एस्सेल इंफ्रा के हरमू स्थित एमटीएस के 170 सफाई कर्मचारियों ने पीएफ की राशि और इएसआइ जमा नहीं करने के कारण मंगलवार को काम करने से मना कर दिया. इसकी सूचना मिलने के बाद उप नगर आयुक्त संजय कुमार, हेल्थ ऑफिसर किरण कुमारी हरमू एमटीएस पहुंचे […]

विज्ञापन
पीएफ और इएसआइ की मांग पर फिर आंदोलन
रांची :एस्सेल इंफ्रा के हरमू स्थित एमटीएस के 170 सफाई कर्मचारियों ने पीएफ की राशि और इएसआइ जमा नहीं करने के कारण मंगलवार को काम करने से मना कर दिया. इसकी सूचना मिलने के बाद उप नगर आयुक्त संजय कुमार, हेल्थ ऑफिसर किरण कुमारी हरमू एमटीएस पहुंचे और सफाईकर्मियों की समस्या सुनी.
अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कंपनी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि वे सभी 900 कर्मचारियों के पीएफ और इएसआइ की पूरी लिस्ट दें. उन्होंने यह निर्देश भी दिया कि हर महीने के 10 तारीख तक नियमित रूप से वेतन का भुगतान कर दें.
सफाईकर्मियों की बनायी जायेगी कमेटी : उप नगर आयुक्त ने कहा कि सभी एमटीएस के चार पांच कर्मियों को मिलाकर एक कमेटी बनायी जायेगी. इस कमेटी के साथ प्रत्येक सप्ताह बैठक की जायेगी. इसमें जो भी समस्याएं आयेंगी, उन्हें दूर किया जायेगा. हमारी कोशिश होगी कि अब हड़ताल की स्थिति उत्पन्न ही न हो.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola