ePaper

रांची : डीएसपी ने तमाड़ के उप प्रमुख से किया दुर्व्यवहार

Updated at : 22 Oct 2018 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : डीएसपी ने तमाड़ के उप प्रमुख से किया दुर्व्यवहार

रांची : तमाड़ प्रखंड के उप प्रमुख उमेश कुमार नायक ने बुंडू डीएसपी (एसडीपीओ) अशोक रविदास पर जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया है़. साथ ही इस संबंध में तमाड़ थाना में लिखित शिकायत की है़ उमेश का कहना है कि उनका खानदानी पेशा मछली पालन है़ वे खुद […]

विज्ञापन
रांची : तमाड़ प्रखंड के उप प्रमुख उमेश कुमार नायक ने बुंडू डीएसपी (एसडीपीओ) अशोक रविदास पर जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया है़. साथ ही इस संबंध में तमाड़ थाना में लिखित शिकायत की है़
उमेश का कहना है कि उनका खानदानी पेशा मछली पालन है़ वे खुद भी मत्स्य व पशुपालन विभाग से प्रशिक्षण लेकर मत्स्य पालन करते हैं़ सरकारी डाक से उनके नाम पर सरकारी तालाब है़ रविवार को अहले सुबह 3.15 बजे मछली लेकर पिक अप वैन से तमाड़ से रांची आ रहे थे़ इसी दौरान तमाड़ के डोडेया मोड़ पर तमाड़ थाना की पेट्रोलिंग पार्टी ने गाड़ी रोकने का इशारा किया. इसके बाद थोड़ी दूरी पर गाड़ी रोक दी.
उस वक्त सिविल ड्रेस में (टी शर्ट व पैंट) डीएसपी बुंडू अशोक रविदास मेरे पास आये़ उन्होंने मेरा नाम पता पूछा़ मैंने अपना परिचय उमेश कुमार नायक बताया तो वे गुस्से में आग बबूला हो गये और हाथापायी करते हुए अपशब्द का प्रयोग करने लगे.
कहा कि ब्लॉक में करोड़ो का फंड और कमीशन छोड़ कर मछली बेच रहा है़ उमेश ने तमाड़ थाना में लिखित शिकायत में कहा है कि डीएसपी के इस व्यवहार से उन्हें काफी ठेस पहुंची है़ उन्होंने वरीय पुलिस अधिकारियों से डीएसपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है़
हथियार ले जाने की सूचना पर रोकी गयी थी गाड़ी : इस संबंध में अशोक रविदास ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि मछली गाड़ी में हथियार है़
गाड़ी रोकने के लिए इशारा करने पर काफी दूर जाकर गाड़ी रोकी गयी. जांच करने पर पता चला कि गाड़ी में कंबल ओढ़ कर लोग बैठे हुए थे़ काफी पूछताछ के बाद भी कोई कुछ नहीं बता रहा था़ पहले तो किसी ने अपना नाम नहीं बताया़ जब कड़ाई से पूछताछ की गयी तो उमेश ने अपना नाम बताया, लेकिन अपना परिचय नहीं दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola