इ���ाक : एटीएम काट कर 34.16 लाख की चोरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

इचाक : हजारीबाग में इचाक मोड़ स्थित एसबीआइ के एटीएम कियोस्क से चोरों ने एटीएम को काट कर 34.16 लाख रुपये की चोरी कर ली. सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से पता चला है कि चोरों ने शुक्रवार की रात 2.35 से 3.25 बजे के बीच घटना को अंजाम दिया. घटना की जानकारी तब हुई, जब […]
विज्ञापन
इचाक : हजारीबाग में इचाक मोड़ स्थित एसबीआइ के एटीएम कियोस्क से चोरों ने एटीएम को काट कर 34.16 लाख रुपये की चोरी कर ली. सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से पता चला है कि चोरों ने शुक्रवार की रात 2.35 से 3.25 बजे के बीच घटना को अंजाम दिया. घटना की जानकारी तब हुई, जब सफाईकर्मी राकेश कुमार शनिवार को 9.45 बजे एटीएम खोलने पहुंचा. उसने देखा कि एटीएम रूम का ताला हुक से अलग पड़ा है.
उसने तुरंत घटना की जानकारी बैंक के अधिकारी को दी. सूचना पाकर एसबीआइ के शाखा प्रबंधक रोहित कुमार, थाना प्रभारी अकील अहमद, एएसआइ अनिल राम मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पुलिस के पहुंचने पर एटीएम का शटर खोला गया, तो पता चला कि चोरों ने गैस कटर से एटीएम काट कर घटना को अंजाम दिया.
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार तीन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. दो अपराधियों ने शटर में बाहर से लगा ताला काटा. फिर अंदर घुस कर गैस कटर से एटीएम काटा. रुपये को बोरी में भर कर बाहर निकले. जबकि तीसरा अपराधी बैंक से कुछ दूर सड़क के किनारे खड़ा होकर हर गतिविधि पर नजर रख रहा था. घटना का अंजाम दे चोर रुपये की दो बोरी ले आराम से पैदल ही निकल गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










