कांके : बिरसा मुंडा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Oct 2018 6:19 AM (IST)
विज्ञापन

कांके : थाना क्षेत्र के सुंदर नगर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को बुधवार की रात असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. प्रतिमा का बायां हाथ व तीर-धनुष तोड़ दिया गया है. इसे लेकर राजनीतिक दलों, सामाजिक तथा आदिवासी संगठनों में रोष है. झामुमो नेता सोनू मुंडा ने कहा कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त के विरोध […]
विज्ञापन
कांके : थाना क्षेत्र के सुंदर नगर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को बुधवार की रात असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. प्रतिमा का बायां हाथ व तीर-धनुष तोड़ दिया गया है.
इसे लेकर राजनीतिक दलों, सामाजिक तथा आदिवासी संगठनों में रोष है. झामुमो नेता सोनू मुंडा ने कहा कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त के विरोध में 12 अक्तूबर को मुख्यमंत्री आवास तक मौन जुलूस निकाला जायेगा. एक सप्ताह के अंदर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करनेवालों की गिरफ्तारी नहीं होने पर थाना के समक्ष धरना दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




