ePaper

गांधीजी के विचार और दर्शन को नयी पीढ़ी तक पहुंचाएं

Updated at : 07 Oct 2018 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
गांधीजी के विचार और दर्शन को नयी पीढ़ी तक पहुंचाएं

गांधीजी की 150वीं जयंती वर्ष समारोह के आयोजन को लेकर हुई बैठक, गवर्नर ने कहा अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जाये : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोह में राज्यपाल की अध्यक्षता में गठित कमेटी की बैठक में सभी राजनीतिक दलों, गांधीवादी विचारधारा के लोगों, सामाजिक संस्थाओं, […]

विज्ञापन
गांधीजी की 150वीं जयंती वर्ष समारोह के आयोजन को लेकर हुई बैठक, गवर्नर ने कहा
अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जाये : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोह में राज्यपाल की अध्यक्षता में गठित कमेटी की बैठक में सभी राजनीतिक दलों, गांधीवादी विचारधारा के लोगों, सामाजिक संस्थाओं, धर्म गुरुओं समेत अन्य लोगों की जल्द बैठक होगी. इसमें सभी से सुझाव लिये जायेंगे.
उस बैठक में एक वर्किंग कमेटी का गठन किया जायेगा, जो लगातार बैठक कर आयोजन की रूपरेखा और उसके क्रियान्वयन को देखेगी. मुख्यमंत्री ने दो मई 2018 को राष्ट्रपति की अध्यक्षता में हुई बैठक, जिसमें राजनीतिक दलों तथा देश के गांधीवादी विचारधारा से जुड़े लोग भी सम्मिलित हुए थे, वहां सामने आये सुझावों और विचारों को बैठक में रखते हुए कहा कि झारखंड में महात्मा गांधी की जयंती वर्ष पर ऐसे कार्यक्रम किये जायें, ताकि नयी पीढ़ी को महात्मा गांधी के विचारों और उनके योगदान को सही अर्थों में समझने और जानने का अवसर मिल सके. अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ना हमारा उद्देश्य होना चाहिए. ऐसा कार्यक्रम जिसमें पूरे झारखंड की भागीदारी हो.
अभियान में ग्राम प्रधानों को जोड़ें : दिनेश उरांव
विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने सुझाव दिया कि इसमें ग्राम प्रधानों को भी जोड़ें. इनके अलावा सांसद रामटहल चौधरी, राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार, खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ, रांची विश्वविद्यालय के कुलपति रमेश कुमार पांडेय, रामकृष्ण मिशन के भवेशानंद, चेंबर अध्यक्ष दीपक मारू, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति पी कौशल, प्रो सरस्वती मिश्रा ने भी अपने सुझाव दिये.
बैठक में मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी, गृह विभाग के प्रधान सचिव एसकेजी रहाटे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार बर्णवाल, पुलिस हाउसिंग कॉपोरेशन एवं पुलिस मुख्यालय के महानिदेशक पीआरके नायडू, नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह, कला संस्कृति विभाग के सचिव राहुल शर्मा, पर्यटन निदेशक संजीव बेसरा समेत कई अधिकारी भी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola