रांची : प्रतियोगिता में 45 महिला प्रतिभागियों ने लिया भाग

रांची : दक्षिण पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन रांची मंडल की अध्यक्ष वैशाली गुप्ता के नेतृत्व में गुरुवार को रांची रेल मंडल में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. पाक कला, पूजा की थाली सजाओ, रंगोली, एकल नृत्य, समूह नृत्य, मेहंदी ओर केश सज्जा प्रतियोगिता हुईं. इसमें कुल 45 प्रतिभागियों ने भाग लिया. दक्षिण पूर्व रेलवे […]
रांची : दक्षिण पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन रांची मंडल की अध्यक्ष वैशाली गुप्ता के नेतृत्व में गुरुवार को रांची रेल मंडल में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. पाक कला, पूजा की थाली सजाओ, रंगोली, एकल नृत्य, समूह नृत्य, मेहंदी ओर केश सज्जा प्रतियोगिता हुईं.
इसमें कुल 45 प्रतिभागियों ने भाग लिया. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल में कार्यरत महिला रेलवे कर्मचारी तथा कर्मचारियों की पत्नियां इसमें सम्मिलित हुईं. प्रतियोगिता में भाग लेनेवाले सभी प्रतिभागियों को एक-एक उपहार दिया गया, साथ ही प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार भी दिया गया. इस अवसर पर वंदना कुमार, नीता यादव, दीपांजलि पटेल, पूर्णिमा हेंब्रम, बनलता सेठी, रेखा यादव, नलिनी श्रीनिवास, शैली राय साहा, मधुलिका सिंह, सोमा दास एवं आशालता सामंत आदि उपस्थित थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




