33.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

हर घर तक बिजली पहुंचाने में रामगढ़ जिला अव्वल, जानें क्या है अन्‍य जिलों की स्थिति

फैलेगा उजियारा l 31 दिसंबर तक राज्य के सभी 24 जिलों के शत प्रतिशत घरों में बिजली का कनेक्शन दे दिया जायेगा रांची : रामगढ़ झारखंड राज्य का पहला जिला बन गया है, जहां सभी घरों में बिजली का कनेक्शन दे दिया गया है. मुख्यमंत्री रघुवर दास पांच अक्तूबर को रामगढ़ जिले में इसका उदघाटन […]

फैलेगा उजियारा l 31 दिसंबर तक राज्य के सभी 24 जिलों के शत प्रतिशत घरों में बिजली का कनेक्शन दे दिया जायेगा
रांची : रामगढ़ झारखंड राज्य का पहला जिला बन गया है, जहां सभी घरों में बिजली का कनेक्शन दे दिया गया है. मुख्यमंत्री रघुवर दास पांच अक्तूबर को रामगढ़ जिले में इसका उदघाटन करेंगे.
झारखंड बिजली वितरण निगम के एमडी राहुल पुरवार ने बताया कि छूटे हुए घरों में बिजली कनेक्शन देने का काम तेजी से चल रहा है. 11 अक्तूबर को बोकारो जिले में शत प्रतिशत घरों में बिजली देने का उदघाटन किया जायेगा.
इसी तरह 15 नवंबर तक धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, लोहरदगा और देवघर में सभी घरों में बिजली पहुंचा दी जायेगी. 31 दिसंबर तक राज्य के सभी 24 जिलों के शत प्रतिशत घरों में बिजली कनेक्शन दे दिया जायेगा.
क्या है वर्तमान स्थिति : केंद्र सरकार ने सौभाग्य योजना के तहत हर घर में बिजली देने की शुरुआत 10 अक्तूबर 2017 को की थी. उस दौरान झारखंड में कुल 64 लाख 80 हजार 241 घरों में से 47 लाख 40 हजार 939 घरों में ही बिजली कनेक्शन था. 17 लाख 39 हजार 302 घरों में बिजली नहीं थी.
10 अक्तूबर 2017 से लेकर चार अक्तूबर 2018 तक नौ लाख 46 हजार 167 घरों में बिजली कनेक्शन दे दिया गया है. अब सात लाख 93 हजार 135 घरों में कनेक्शन देने का काम बचा है. इसमें रामगढ़ जिले के सभी घरों में कनेक्शन दे दिया गया है.
15 नवंबर तक पांच जिले के सभी घरों में होगी बिजली
क्या है स्थिति
जिला लक्ष्य पूरा हुआ प्रतिशत
रांची 117417 90755 95.61
धनबाद 90272 16168 84.44
पूर्वी सिंहभूम 120811 96666 94.9
गिरिडीह 144986 83240 85.39
पलामू 238990 132225 71.01
प. सिंहभूम 65849 26396 88.11
दुमका 64548 12832 84.36
देवघर 58630 28241 90.46
हजारीबाग 51453 42063 96.93
गोड्डा 78333 51284 90.24
सरायकेला 77914 32280 83.39
बोकारो 49999 44098 97.83
जिला लक्ष्य पूरा हुआ प्रतिशत
गढ़वा 100475 40288 75.02
साहेबगंज 40320 29048 95.24
चतरा 120705 46279 66.39
पाकुड़ 35341 18495 91.6
गुमला 37526 22455 92.11
जामताड़ा 41226 15662 85.18
सिमडेगा 31605 12822 87.03
लातेहार 40752 11042 78.83
रामगढ़ 36700 36700 100
कोडरमा 41092 22475 85.48
खूंटी 27761 14079 88.27
लोहरदगा 26607 20574 93.93

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें