रांची : आयुष्मान भारत योजना की कल समीक्षा करेंगे सीएम
Updated at : 02 Oct 2018 4:56 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास तीन अक्तूबर को आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा करेंगे. स्वास्थ्य बीमा योजना की भी समीक्षा करेंगे. स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव निधि खरे ने रिम्स, एमजीएम, पीएमसीएच के निदेशक, अधीक्षक, सभी सिविल सर्जन को बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है. एटीअाइ में दिन के 12 बजे से बैठक […]
विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास तीन अक्तूबर को आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा करेंगे. स्वास्थ्य बीमा योजना की भी समीक्षा करेंगे. स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव निधि खरे ने रिम्स, एमजीएम, पीएमसीएच के निदेशक, अधीक्षक, सभी सिविल सर्जन को बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है.
एटीअाइ में दिन के 12 बजे से बैठक होगी. सभी अधिकारियों को प्रतिवेदन के साथ आने का निर्देश दिया गया है. मुख्यमंत्री आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाभान्वितों की सूची, किस उपचार के तहत कितनी राशि का दावा किया गया, आरोग्य मित्र की संख्या एवं उनके प्रशिक्षण का ब्योरा, निजी अस्पतालों के भौतिक सत्यापन की स्थिति, सरकारी अस्पतालों में कियोस्क की स्थिति पर रिपोर्ट लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




