रांची : लोकमंथन का आगाज, भारत बोध पर मंथन करेंगे साहित्यकार, विचारक और बुद्धिजीवी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Sep 2018 6:19 AM

विज्ञापन

रांची : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की इकाई प्रज्ञा प्रवाह की ओर से आयोजित लोकमंथन का उद्घाटन गुरुवार को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने किया.खेलगांव स्थित बिरसा मंडप में 30 सितंबर तक चलनेवाले इस कार्यक्रम में भारत बोध-जन,गण,मन पर देश के विभिन्न हिस्सों से आये साहित्यकार, विचारक, बुद्धिजीवी मंथन करेंगे. यह बुद्धिजीवी व कर्मशील लोगों का साझा […]

विज्ञापन
रांची : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की इकाई प्रज्ञा प्रवाह की ओर से आयोजित लोकमंथन का उद्घाटन गुरुवार को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने किया.खेलगांव स्थित बिरसा मंडप में 30 सितंबर तक चलनेवाले इस कार्यक्रम में भारत बोध-जन,गण,मन पर देश के विभिन्न हिस्सों से आये साहित्यकार, विचारक, बुद्धिजीवी मंथन करेंगे. यह बुद्धिजीवी व कर्मशील लोगों का साझा मंच है. समापन सत्र में 30 सितंबर को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन भी मौजूद रहेंगी. उद्घाटन सत्र में आयोजन समिति के अध्यक्ष सह सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कुलपति नंद कुमार इंदू ने अतिथियों का स्वागत किया.
उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति सर्वस्पर्शी है. हमारी राष्ट्रीयता चुकनेवाली नहीं है. भारत बोध राष्ट्र, विश्व का आत्मबोध भी है. इसे प्रचारित व प्रसारित करने की जरूरत है. प्रज्ञा प्रवाह के राष्ट्रीय संयोजक जे नंदकुमार ने लोकमंथन के आयोजन पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि लोकमंथन का आयोजन पहली बार 2016 में भोपाल में हुआ था.
यह दूसरा आयोजन है. इसमें पूरे देश के विभिन्न हिस्सों से प्रतिभागी आये हैं. उन्होंने कहा कि भारत में सभी को विचार व चिंतन का अधिकार है. सांस्कृतिक प्रवाह ही यहां की सोच है. सभी प्रतिभागियों ने मिल कर इसे भारत बोध बनाया है. वैदिक काल से सांस्कृतिक मूल्यों का प्रवाह होता रहा है. विदेशी आक्रमणों की वजह से सांस्कृति प्र‌वाह में अड़चनें आयी.
देश की आजादी के बाद देश, काल, स्थिति पर विमर्श शुरू हुआ. मौके पर कला, संस्कृति, युवा व खेलकूद विभाग के मंत्री अमर बाउरी, दत्तात्रेय होसबोले, देवव्रत पाहन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, मंत्री सीपी सिंह, लुईस मरांडी, नीरा यादव, रामचंद्र चंद्रवंशी, राज पलिवार, मेयर आशा लकड़ा, मनमोहन बैद्य, सिद्धनाथ, रामदत्त चक्रधर, प्रांत प्रचारक रविशंकर के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी व विभिन्न राज्यों से आये साहित्यकार, विचारक और बुद्धिजीवी मौजूद थे.
राज्यपाल ने किया भारत दर्शन चित्रावली का लोकार्पण
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने लोकमंथन में भारत दर्शन चित्रावली का लोकार्पण किया. इसमें भारतीय संस्कृति का समावेश है. उन्होंने पुस्तक जन, गण, मन-2018 का भी विमोचन किया. इससे पहले उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत अन्य ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया. उपराष्ट्रपति ने कलाकारों की कृति व प्रदर्शनी की सराहना की.
रांची : सीपी सिंह को जगह नहीं मिली, तो प्लास्टिक की कुर्सी पर बैठ गये
रांची : प्रज्ञा प्रवाह द्वारा आयोजित लोकमंथन कार्यक्रम में राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता पहुंचे थे़ अगली पंक्ति में मंत्रियों के बैठने की जगह थी़ उसके पीछे विधायक और भाजपा के नेता बैठे थे़ इस बीच मंत्री सीपी सिंह जब तक पहुंचते, तब तक आगे की पंक्ति भर चुकी थी़ कुछ एक सीट आरक्षित रखी गयी थी़ मंत्री श्री सिंह पीछे चले गये़ उन्होंने पीछे जगह तलाशी, लेकिन नहीं मिली़ इसके बाद सचिव मनीष रंजन ने जगह बनायी़ वहां डीजीपी बैठे थे. डीजीपी ने भी जगह छोड़ दी़ वह उठ कर दूसरी तरफ चले गये़
लेकिन तब तक श्री सिंह बगल में ही प्लास्टिक की कुर्सी पर बैठ गये़ सचिव मनीष रंजन ने कई बार उन्हें सोफा पर बैठने का आग्रह किया, लेकिन वे नहीं बैठे़ बाद में विधायक राम कुमार पाहन आये, वह सोफा पर बैठ गये़ पूरे कार्यक्रम के दौरान सीपी सिंह प्लास्टिक की कुर्सी पर ही बैठे रहे़ मुख्य पंडाल के बाहर भी प्लास्टिक की कुर्सियां लगायी गयी थी़ं जिस पर सैकड़ों लोगों ने बैठ कर भाषण सुना़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola