रांची : आयुष्मान भारत मानवता की सेवा का पर्याय : रघुवर दास

Updated at : 26 Sep 2018 7:08 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : आयुष्मान भारत मानवता की सेवा का पर्याय : रघुवर दास

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जनसंवाद कार्यक्रम के बाद विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव व डीसी से बात की. कहा कि अंत्योदय विकास का आधार बने. मानवता की सेवा ही एकात्म मानववाद है. उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा ही केंद्र व राज्य सरकार का मुख्य ध्येय है. आयुष्मान भारत मानवता […]

विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जनसंवाद कार्यक्रम के बाद विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव व डीसी से बात की. कहा कि अंत्योदय विकास का आधार बने. मानवता की सेवा ही एकात्म मानववाद है.
उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा ही केंद्र व राज्य सरकार का मुख्य ध्येय है. आयुष्मान भारत मानवता की सेवा का पर्याय है. सभी जिले के उपायुक्त ये सुनिश्चित करें कि आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो. नयी व्यवस्था है, थोड़ी कठिनाई हो सकती है. आलोचना भी होगी, पर इन सबसे बिना विचलित हुए काम करें.
उपायुक्त अस्पताल प्रबंधकों के साथ बैठक करें :श्री दास ने कहा कि 29 सितंबर तक सभी उपायुक्त अपने जिले के अस्पतालों के प्रबंधक के साथ बैठक करें. लॉग इन आइडी, आरोग्य मित्र एवं मेडिकल को-ऑर्डिनेटर मुद्दों पर संदेह को दूर करें. राज्य के जनसंपर्क अधिकारी रोज मॉनीटरिंग करेंगे और मुख्यालय को रिपोर्ट करेंगे कि एलइडी वैन द्वारा किन-किन ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान भारत के तहत योजना का प्रचार किया जा रहा है.
स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव निधि खरे ने कहा कि अब तक 218 सरकारी और 139 निजी अस्पताल निबंधित किये गये हैं. उन्होंने उपायुक्तों को कहा कि आयुष्मान भारत के तहत सभी निबंधित अस्पताल सड़क पर साइनेज लगायेंगे, ताकि सबको जानकारी हो सके. प्रधानमंत्री द्वारा प्रत्येक परिवार को भेजे जानेवाला पत्र प्राप्त होते ही 48 घंटे के भीतर सभी पंचायत में समारोह आयोजित कर सभी परिवारों को दें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola