प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो नये मेडिकल कॉलेज का करेंगे शिलान्यास
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को झारखंड में दो नये मेडिकल कॉलेज का भी शिलान्यास करेंगे. ये मेडिकल कॉलेज चाईबासा और कोडरमा में बनेंगे. इन कॉलेज में एमबीबीएस की 100-100 सीटें होंगी. यानी प्रतिवर्ष इन दोनों मेडिकल कॉलेज से 200 डॉक्टर बनेंगे. साथ ही 300-300 बेड का अस्पताल भी होगा. भूमि आदि की […]
विज्ञापन
रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को झारखंड में दो नये मेडिकल कॉलेज का भी शिलान्यास करेंगे. ये मेडिकल कॉलेज चाईबासा और कोडरमा में बनेंगे. इन कॉलेज में एमबीबीएस की 100-100 सीटें होंगी. यानी प्रतिवर्ष इन दोनों मेडिकल कॉलेज से 200 डॉक्टर बनेंगे.
साथ ही 300-300 बेड का अस्पताल भी होगा. भूमि आदि की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. कोडरमा के करमा में 69 एकड़ में मेडिकल कॉलेज बनेगा. वहीं चाईबासा में 25 एकड़ में मेडिकल कॉलेज बनेगा. दोनों जिलों के प्रशासन द्वारा इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रधानमंत्री रांची के प्रभात तारा मैदान से अॉनलाइन इसका शिलान्यास करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










