झारखंड में मॉनसून सक्रिय, आज हो सकती है 60 मिमी तक बारिश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Sep 2018 1:43 AM

विज्ञापन

रांची : झारखंड में मॉनसून फिर सक्रिय हो गया है. गुरुवार को राज्य के कई जिलों में बारिश हुई. मौसम विभाग ने गुरुवार को राजधानी में करीब पांच मिमी बारिश दर्ज की है. विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को राज्य के कई जिलों में 10 से लेकर 60 मिमी तक बारिश होने का अनुमान लगाया […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड में मॉनसून फिर सक्रिय हो गया है. गुरुवार को राज्य के कई जिलों में बारिश हुई. मौसम विभाग ने गुरुवार को राजधानी में करीब पांच मिमी बारिश दर्ज की है. विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को राज्य के कई जिलों में 10 से लेकर 60 मिमी तक बारिश होने का अनुमान लगाया है.
मौसम विभाग के अनुसार पूरे राज्य में एक बार फिर मॉनसून सक्रिय हो गया है. झारखंड के पड़ोसी राज्यों में निम्न दबाव बना हुआ है. इसके और गहरा होने का अनुमान है. इससे आसपास के राज्यों में अच्छी बारिश हो सकती है. गुरुवार को सुबह से ही राज्य के कई इलाकों में बारिश होती रही. संताल परगना के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई.
जामताड़ा के कुछ स्थानों में 20 मिमी तक बारिश दर्ज की गयी है. राज्य में 24 सितंबर के बाद आकाश साफ रहने और मॉनसून के कमजोर पड़ने की आशंका है. मौसम विभाग ने बताया कि आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इससे कहीं-कहीं 80 किलोमीटर प्रति घंटे की दर से हवा चल सकता है. इसका असर ओडिशा के गोपालपुर इलाके में भी रहने की उम्मीद है.
अब भी 25 फीसदी कम बारिश
राज्य में अब तक औसतन 767 मिमी के आसपास बारिश हो गयी है. अब तक करीब 1025 मिमी बारिश होनी चाहिए थी. राज्य में अब तक सिमडेगा, जमशेदपुर और लातेहार में 1000 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है. रांची राजधानी में एक जून से अब तक 725 मिमी बारिश हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola