रांची : कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मिले अमिताभ बच्चन से, दिया रांची आने का न्योता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Sep 2018 5:53 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश कुमार मुंबई में प्रसिद्ध सिने अभिनेता अमिताभ बच्चन से उनके आवास पर मिले. उन्हें झारखंड के बारे में पूरी जानकारी दी. झारखंड की भौगोलिक स्थिति के बारे में विस्तार से बताया. साथ ही यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों की भी जानकारी दी. उन्हें बताया गया […]
विज्ञापन
रांची : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश कुमार मुंबई में प्रसिद्ध सिने अभिनेता अमिताभ बच्चन से उनके आवास पर मिले.
उन्हें झारखंड के बारे में पूरी जानकारी दी. झारखंड की भौगोलिक स्थिति के बारे में विस्तार से बताया. साथ ही यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों की भी जानकारी दी. उन्हें बताया गया कि झारखंड में पर्यटन की बड़ी संभावनाएं हैं. श्री कुमार ने अमिताभ बच्चन को झारखंड की राजधानी रांची आने का न्योता भी संघ की अोर से दिया.
श्री कुमार ने बताया कि अमिताभ बच्चन ने कहा कि झारखंड से उनका लगाव रहा है, क्योंकि यहां चास नाला कांड पर आधारित फिल्म काला पत्थर बनायी गयी थी. श्री कुमार ने कहा कि वह झारखंड आयेंगे. उनका स्वागत करने के लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




