रांची : भाजपा में महंगाई व कालेधन पर चुप्पी : कांग्रेस
Updated at : 13 Sep 2018 11:51 PM (IST)
विज्ञापन

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा है कि केंद्र सरकार के कामकाज और देश की मौजूदा स्थिति के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं में हताशा व निराशा का माहौल है. यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीधा संवाद के दौरान हजारीबाग समेत देशभर के विभिन्न हिस्सों के […]
विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा है कि केंद्र सरकार के कामकाज और देश की मौजूदा स्थिति के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं में हताशा व निराशा का माहौल है.
यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीधा संवाद के दौरान हजारीबाग समेत देशभर के विभिन्न हिस्सों के भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों से निबटने के उपाय के बारे में ही जानकारी मांगी. उन्होंने कहा कि देश की जनता में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर आक्रोश है.
लेकिन, भाजपा के किसी भी बूथ स्तरीय कार्यकर्ता ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने, हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने और विदेशों में जमा कालाधन की वापसी को लेकर प्रधानमंत्री से कुछ सवाल नहीं किया. सीधा संवाद कार्यक्रम को लेकर सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




