ePaper

सीएम का चीन दौरा, वार्ता में चीन के मंत्री ने कहा, झारखंड का ग्रोथ रेट प्रशंसनीय यहां निवेश की काफी संभावनाएं

Updated at : 05 Sep 2018 8:38 AM (IST)
विज्ञापन
सीएम का चीन दौरा, वार्ता में चीन के मंत्री ने कहा, झारखंड का ग्रोथ रेट प्रशंसनीय यहां निवेश की काफी संभावनाएं

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में चीन दौरे पर गये प्रतिनिधिमंडल की वार्ता मंगलवार को फॉरबिडेन सिटी में सोंध थाओ (मिनिस्टर ऑफ इंटरनेशनल डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना) के साथ हुई. सोंध थाओ ने कहा कि झारखंड में निवेश का वातावरण, ग्रोथ रेट, ईज ऑफ डुइंग बिजनेस की स्थिति प्रशंसनीय है. उन्होंने […]

विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में चीन दौरे पर गये प्रतिनिधिमंडल की वार्ता मंगलवार को फॉरबिडेन सिटी में सोंध थाओ (मिनिस्टर ऑफ इंटरनेशनल डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना) के साथ हुई. सोंध थाओ ने कहा कि झारखंड में निवेश का वातावरण, ग्रोथ रेट, ईज ऑफ डुइंग बिजनेस की स्थिति प्रशंसनीय है.
उन्होंने कहा कि नया राज्य होने के बावजूद झारखंड 8.2 प्रतिशत के ग्रोथ रेट से बढ़ रहा है, जो तारीफ के काबिल है. उन्होंने ये भी कहा कि झारखंड में निवेश की काफी संभावनाएं हैं. सोंध थाओ ने कहा कि दोनों देश, भारत और चीन की आबादी मिलाकर 2.56 बिलियन हो जाती है, जो लगभग पूरे विश्व की आबादी की एक तिहाई है. वर्तमान में दोनों देश की जीडीपी पूरे विश्व का 21 प्रतिशत है.
जीडीपी रेट और मजबूत हो सकती है अगर दोनों देश एक साथ मिलकर काम करें. वर्ल्ड ट्रेड में भी इन दोनों देशों की बहुत बड़ी भागीदारी हो सकती है. सोंध थाओ ने कहा कि दोनों देशों का एक नेचुरल रिलेशनशिप है.
दोनों नेचुरल फ्रेंड भी हैं और एक-दूसरे की आवश्यकताओं का सम्मान भी करते हैं. साथ ही पूरे विश्व की सामाजिक और आर्थिक प्रगति में दोनों देश एक साथ काम कर सकते हैं. इससे दोनों की इकोनॉमी आगे बढ़ेगी.
पीएम के बाद पहली बार किसी सीएम का चीन दौरा : सोंध थाओ के साथ हुई यह वार्ता बहुत ही सकारात्मक रही. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंतिम चीन दौरे के बाद भारत-चीन के द्विपक्षीय संबंधों में बेहतरी आयी है. उस दौरे के बाद देश के किसी राज्य के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर रघुवर दास का यह चीन दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पांच दिवसीय दौरे पर गयी टीम ने बीजिंग कैपिटल म्यूजियम और व्हाइट क्लाउड टेंपल का भी जायजा लिया.
सीएम ने फूड समिट में शामिल होने का न्योता दिया
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड में 29-30 नवंबर को होनेवाले ग्लोबल एग्रीकल्चर एंड फूड समिट के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इसमें कई देशों की कंपनियां भाग लेंगी. उन्होंने सोंध थाओ को भी चाइनीज कंपनियों के साथ फूड समिट में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया. सोंध थोआ के साथ वार्ता के दौरान मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, सीपी सिंह, अमर कुमार बाउरी, विकास आयुक्त डीके तिवारी, सीएम के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार बर्णवाल व वरीय आप्त सचिव अंजन सरकार मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola