रांची : ट्रांसफॉर्मर व तार लगे नहीं पहुंची बिजली
Updated at : 03 Sep 2018 12:38 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : टाटीसिलवे से करीब छह किमी दूर अनगड़ा प्रखंड के जनजातीय गांव डुमर टोली तथा इसके टोले डेंबाबुरा, मरंग बेड़ा व टुंगरी टोली के करीब पांच सौ ग्रामीण आजादी के बाद से ही बिजली का इंतजार कर रहे हैं. पर इधर, चार माह का उनका धैर्य अब जवाब दे रहा है. यही वजह है […]
विज्ञापन
रांची : टाटीसिलवे से करीब छह किमी दूर अनगड़ा प्रखंड के जनजातीय गांव डुमर टोली तथा इसके टोले डेंबाबुरा, मरंग बेड़ा व टुंगरी टोली के करीब पांच सौ ग्रामीण आजादी के बाद से ही बिजली का इंतजार कर रहे हैं.
पर इधर, चार माह का उनका धैर्य अब जवाब दे रहा है. यही वजह है कि ग्रामीणों ने गत दिनों आक्रोश बैठक कर बिजली की मांग की है. डुमरटोली के हरि उरांव ने बताया कि गांव में पोल, तार व ट्रांसफॉर्मर चार माह पहले लग चुके हैं पर अब तक बिजली नहीं आयी है. ठेकेदार बालमुनी शर्मा के कहने पर गांव के 10-20 युवाओं ने समय निकाल बिजली का पोल खुद गाड़ा था.
टाटीसिलवे के पुराना चतरा गांव से अपने गांव के बीच करीब छह किमी तक जगह-जगह पोल गाड़ने में युवाअों को साल भर लगे थे. पर ग्रामीणों के साथ दोहरा धोखा हुआ. एक तो ठेकेदार ने किसी को एक रुपये भी मजदूरी नहीं दी और न ही गांव तक बिजली पहुंची. अब तीन साल बाद दूसरे (होरहाप के) रास्ते से पोल-तार तो लगाये गये, पर बिजली मिलनी बाकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




