रांची : सिख दंगा पीड़ितों को मुआवजा देने के लिए होगी जनसुनवाई
Updated at : 28 Aug 2018 12:36 AM (IST)
विज्ञापन

गृह सचिव ने आयोग के साथ की बैठक रांची : गृह कारा विभाग के प्रधान सचिव एसकेजी रहाटे के कार्यालय में 1984 सिख विरोधी दंगे के पीड़ित लोगों के मुआवजा भुगतान करने के लिए बैठक सोमवार को हुई. इसमें सिख दंगा आयोग के अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश डीपी सिंह, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मो कमाल खां, […]
विज्ञापन
गृह सचिव ने आयोग के साथ की बैठक
रांची : गृह कारा विभाग के प्रधान सचिव एसकेजी रहाटे के कार्यालय में 1984 सिख विरोधी दंगे के पीड़ित लोगों के मुआवजा भुगतान करने के लिए बैठक सोमवार को हुई. इसमें सिख दंगा आयोग के अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश डीपी सिंह, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मो कमाल खां, उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी, एडीजी आरके मल्लिक और विशेष सचिव तदाशा मिश्रा शामिल हुईं.
बैठक में गुरविंदर सिंह सेठी ने दंगा पीड़ितों को मुआवजा भुगतान में हो रही दिक्कतों पर चर्चा की. उन्होंने दंगा पीड़ितों के मामले का निबटारा बैठक बुलाकर किये जाने की मांग की. उन्होंने कहा कि सभी जिलों में आयोग जनसुनवाई करे और पीड़ितों को जल्द मुआवजा भुगतान के लिए आवश्यक कदम उठाये. इस पर आयोग की ओर से सहमति जतायी गयी. पहले चरण में जनसुनवाई रांची, रामगढ़, हजारीबाग और बोकारो में की जायेगी.
इसके लिए तिथि निर्धारित की जा रही है. कमाल खां ने गृह सचिव से कहा के जेलों में बंद कैदियों के लिए जानेवाले धर्मगुरुओं का मानदेय 40 रुपये से बढ़ा कर 300 रुपये करने, सांप्रदायिक दंगों में मारे गये व्यक्ति को उग्रवादी हिंसा में मारे गये व्यक्ति के अनुरूप मुआवजा एवं नौकरी देने की अनुशंसा जल्द लागू की जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




