आज झारखंड आयेगी अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Aug 2018 6:31 AM

विज्ञापन

रांची : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां बुधवार को झारखंड आयेगी़ प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा व विधायक अनंत ओझा दिल्ली से अस्थियां लेकर शाम साढ़े चार बजे रांची पहुंचेंगे़ एयरपोर्ट पर सम्मान में मुख्यमंत्री रघुवर दास, कैबिनेट के मंत्री, केंद्रीय मंत्री सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे़ शाम पांच बजे […]

विज्ञापन
रांची : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां बुधवार को झारखंड आयेगी़ प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा व विधायक अनंत ओझा दिल्ली से अस्थियां लेकर शाम साढ़े चार बजे रांची पहुंचेंगे़ एयरपोर्ट पर सम्मान में मुख्यमंत्री रघुवर दास, कैबिनेट के मंत्री, केंद्रीय मंत्री सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे़
शाम पांच बजे राजधानी के डिबडीह के कार्निवाल हॉल में सार्वजनिक सभा होगी़ इसमें विपक्ष के नेता सहित समाजसेवी, कलाकार और शहर के गणमान्य उपस्थित रहेंगे़ इसके बाद अस्थिकलश पार्टी कार्यालय लाया जायेगा़ 23 अगस्त को अस्थिकलश यात्रा की शुरुआत दिन के एक बजे से होगी़ मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत सहित राज्य सरकार के मंत्री व पार्टी के वरीय पदाधिकारी की मौजूदगी में नामकुम के स्वर्णरेखा घाट में अस्थियां विसर्जित की जायेंगी़ 24 अगस्त से उ छोटानागपुर सहित अन्य प्रमंडलों की प्रमुख नदियों में अस्थियां प्रवाहित की जायेंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola