कुशवाहा समाज की अनेदखी भारी पड़ेगी : महेंद्र

Updated at : 20 Aug 2018 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
कुशवाहा समाज की अनेदखी भारी पड़ेगी : महेंद्र

पिस्कानगड़ी : अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में हुई. इसमें झारखंड के राजनीतिक परिदृश्य में कुशवाहा महासभा व समाज के युवाओं की भूमिका पर विमर्श किया गया. महेंद्र वर्मा ने कहा कि भारत में कुशवाहा समाज की आबादी 14 प्रतिशत है. उसी तरह झारखंड […]

विज्ञापन
पिस्कानगड़ी : अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में हुई. इसमें झारखंड के राजनीतिक परिदृश्य में कुशवाहा महासभा व समाज के युवाओं की भूमिका पर विमर्श किया गया.
महेंद्र वर्मा ने कहा कि भारत में कुशवाहा समाज की आबादी 14 प्रतिशत है. उसी तरह झारखंड में कुशवाहा समाज के 14 प्रतिशत लोग रहते हैं. समाज भाजपा का कट्टर समर्थक है. 2019 के चुनाव में भाजपा कुशवाहा समाज की अनदेखी करेगी, तो इसका नतीजा उसके लिए बुरा होगा. कुशवाहा महासभा लोकसभा चुनाव में कोडरमा, चतरा व हजारीबाग से तथा विधानसभा चुनाव में गांडेय, गिरिडीह, राज धनवार, कोडरमा, बरकट्ठा, बड़कागांव, हजारीबाग व रामगढ़ सहित 10 विधानसभा क्षेत्र में अपना उम्मीदवार उतारने की मांग करेगी. युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार महतो ने कहा कि समय आ गया है अपनी ताकत दिखाने का. भाजपा को समझना होगा कि हम सिर्फ वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल नहीं होंगे. हमारे समाज को भी राजनीति में भागीदारी चाहिए. अगर कुशवाहा समाज की अनदेखी की गयी, तो झारखंड में जो राजनीतिक दल हमें प्राथमिकता देगा, उसके साथ जायेंगे.
वक्ताओं ने अभियान चलाकर गांव में समाज सुधार संगठन का गठन करने की बात कही. संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष चूड़ामणि महतो व धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बजरंग महतो ने किया. मौके पर राजकिशोर महतो, बैजनाथ महतो, रामकृष्ण वर्मा, राजेश कुशवाहा, विजय महतो, तपेश्वर महतो, रामेश्वर महतो, दुर्गा महतो सहित समाज के लोग शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola