रिम्स के अस्पताल परिसर व हॉस्टल में बिजली की लचर व्यवस्था का मामला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Aug 2018 4:30 AM
रांची : रिम्स अस्पताल व हॉस्टल में बिजली की लचर व्यवस्था के लिए पीडब्लूडी और बिजली विभाग अपनी-अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं. किसी प्रकार की समस्या होने पर दोनों विभाग एक-दूसरे का कार्य क्षेत्र बताकर निकल जाते हैं.समस्या होने पर बिजली विभाग के अधिकारी कहते हैं कि अंदर के वायरिंग की जिम्मेदारी पीडब्लूडी […]
रांची : रिम्स अस्पताल व हॉस्टल में बिजली की लचर व्यवस्था के लिए पीडब्लूडी और बिजली विभाग अपनी-अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं. किसी प्रकार की समस्या होने पर दोनों विभाग एक-दूसरे का कार्य क्षेत्र बताकर निकल जाते हैं.समस्या होने पर बिजली विभाग के अधिकारी कहते हैं कि अंदर के वायरिंग की जिम्मेदारी पीडब्लूडी विभाग की है. वहीं, पीडब्लूडी के अधिकारी कहते हैं कि भवन के बाहर में बिजली की जिम्मेदारी हमारी नहीं है. इसको देखने का जिम्मा बिजली विभाग का है.
ऐसे में दोनों विभाग के खींचतान में समस्या बढ़ जाती है और समस्या का निदान नहीं हो पाता है. रिम्स निदेशक डॉ आरके श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली विभाग का कहना है कि अंदर में पीडब्लूडी ने एल्यूमीनियम का तार युक्त कार्य किया है. वहीं, पीडब्लूडी कहता है कि बाहर में कॉपर के तार का प्रयोग किया गया है. इससे जंक्शन पर शॉर्ट सर्किट होता है. हालांकि, दाेनाें विभागों की दलील के बाद रिम्स निदेशक ने कहा है कि हमें बिजली की व्यवस्था करनी है. यह आप मिल कर तय करें कि कैसे वायरिंग व अन्य समस्या को दुरुस्त किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










