कई जगहों पर पेड़ व पोल गिरे

Published at :01 Jun 2014 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
कई जगहों पर पेड़ व पोल गिरे

-राजधानी में आंधी से बड़े इलाके में बिजली की आपूर्ति अस्त व्यस्त -सुबह में एक घंटे से सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रांचीः शनिवार की सुबह पांच बजे आयी जोरदार आंधी से राजधानी में बिजली की आपूर्ति ठप हो गयी. कई जगहों पर बिजली के खंभे उखड़ गये व तार टूट गये. राजधानी में […]

विज्ञापन

-राजधानी में आंधी से बड़े इलाके में बिजली की आपूर्ति अस्त व्यस्त

-सुबह में एक घंटे से सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित

रांचीः शनिवार की सुबह पांच बजे आयी जोरदार आंधी से राजधानी में बिजली की आपूर्ति ठप हो गयी. कई जगहों पर बिजली के खंभे उखड़ गये व तार टूट गये. राजधानी में कुछ जगहों पर पेड़ भी उखड़ गये और बिजली के तार पर आ गिरे. इसके कारण राजधानी के कई स्थानों पर दोपहर तक बिजली की आपूर्ति बाधित हुई. वहीं कुछ इलाके में सुरक्षा के दृष्टिकोण से बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गयी थी.

मिली जानकारी के अनुसार आंधी से राजभवन, मुख्यमंत्री आवास, मुख्य न्यायाधीश आवास, विधानसभा अध्यक्ष आवास सहित अन्य वीआइपी इलाके में उपभोक्ताओं को सुबह सवा पांच से छह बजे तक बिजली नहीं मिली. 33 केवी आइटीआइ सब-स्टेशन से सुबह 5.05 से नौ बजे तक बिजली की आपूर्ति बंद रही. इस कारण इटकी रोड,आइटीआइ, कटहल मोड़, बैंक कॉलोनी, पिस्का मोड़ चौक सहित बड़े इलाके के उपभोक्ता परेशान रहे. विभाग के अधिकारी ने कहा कि उक्त खराबी को दूर कर बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गयी है.

आइटीआइ फीडर से साढ़े नौ बजे बिजली की आपूर्ति बहाल हुई. यहां पेड़ गिर गया था. 11 केवी रातू ग्रामीण फीडर से दिन के साढ़े ग्यारह बजे तक उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिली. कोकर शहरी सब-स्टेशन के 11 केवी नामकुम व 11 केवी पावर हाउस फीडर से लोड शेडिंग के कारण एक घंटे तक बिजली गुल रही. कांके सब-स्टेशन के 11 केवी पिठोरिया फीडर से सुबह पांच से दिन के 12 तक, कांके फीडर से दिन के 11 बजे तक,अरसंडे फीडर से सवा 11 बजे तक बिजली गुल रही. तुपुदाना सब-स्टेशन के सिंह मोड़ फीडर से बसारगढ़ के पास तार में तार सट जाने के कारण बिजली की आपूर्ति बंद हो गयी थी. 11 केवी खूंटी फीडर से दिन के ग्यारह बजे,रामपुर फीडर से साढ़े दस बजे बिजली की आपूर्ति बहाल हुई.

कुसई सब-स्टेशन के अनंतपुर फीडर से अनंतपुर में तार टूट जाने के कारण सुबह सवा छह से 9.25 बजे तक बिजली की आपूर्ति बंद रही. इसके बाद दिन में लोड शेडिंग के कारण एक घंटे आपूर्ति बंद रही. रेलवे फीडर से सुबह 5.25 से 10.20 बजे तक आपूर्ति बंद थी. जिस कारण रेलवे कॉलोनी इलाके में उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिली. वहीं टीआरडब्ल्यू व डोरंडा फीडर से लोड शेडिंग के कारण एक-एक घंटे आपूर्ति बंद रही. वहीं 33 केवी फीडर से सुबह 5.25 से छह बजे तक आपूर्ति बंद कर दी गयी थी. मेकन सब-स्टेशन से सुबह पांच से छह बजे तक सभी फीडर से आपूर्ति बंद रही. वहीं 11 केवी परासटोली फीडर से सुबह सात बजे और बिरसा फीडर से सुबह साढ़े छह बजे तक बिजली बंद रही. एयरपोर्ट सब-स्टेशन के हराटांड फीडर से दिन के साढ़े दस बजे बिजली बहाल हुई.

वहीं अन्य फीडरों से भी स्थानीय खराबी को दूर करने, लोड शेडिंग व सुबह में 5.25 से 6.25 बजे तक बिजली गुल रही.मेकन फीडर से सुबह सात से 8.05 बजे तक उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिली. प्रोजेक्ट बिल्डिंग फीडर से एचइसी मुख्यालय के समीप पेड़ की डाली गिर जाने के कारण बिजली की आपूर्ति 8.10 बजे तक बंद हो गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola