निजी स्कूलों की मनमानी पर रांची DC का हंटर: फॉर्म और यूनिफॉर्म में लूट पड़ेगी भारी, हेल्पलाइन नंबर जारी
बैठक को संबोधित करते रांची डीसी और वहां उपस्थित स्कूलों के प्रचार्य
Ranchi DC: रांची के निजी स्कूलों की अब खैर नहीं है. डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने फीस वृद्धि, महंगे एडमिशन फॉर्म और किताबों की अनिवार्यता पर कड़े निर्देश जारी किए हैं. साथ ही अभिभावकों की सुविधा के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
Ranchi DC, रांची (राज लक्ष्मी की रिपोर्ट): रांची जिला प्रशासन ने राजधानी के निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसना शुरू कर दिया है. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सोमवार को आर्यभट्ट सभागार में 272 स्कूलों के प्राचार्यों के साथ अहम बैठक की. डीसी ने पीटीए (Parent-Teacher Association) गठन में लापरवाही और महंगे एडमिशन फॉर्म पर कड़ी नाराजगी जाहिर की.
3 दिनों में दें PTA की जानकारी, वरना होगी कार्रवाई
समीक्षा के दौरान पाया गया कि केवल 13 स्कूलों ने ही पीटीए गठन की सूचना दी है. डीसी ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी स्कूलों को 3 दिनों के भीतर हार्ड और सॉफ्ट कॉपी में जानकारी जमा करने का सख्त निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि परिवहन शुल्क (Transport Fee) बढ़ाने के लिए भी पीटीए की मंजूरी अब अनिवार्य होगी.
फीस और फॉर्म की कीमतों पर कड़ा रुख
डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि जो एडमिशन फॉर्म 100 से 200 रुपये में मिलना चाहिए, उसे 2000 से 3000 रुपये में बेचना गलत है. एक स्कूल द्वारा 25 हजार रुपये शुल्क लेने के मामले की जांच के आदेश भी दिए गए हैं. साथ ही, सभी स्कूलों को पिछले 3 वर्षों के फीस स्ट्रक्चर का पूरा डेटा 20 अप्रैल तक सौंपना होगा. 21 अप्रैल को निर्देशों का पालन न करने वाले स्कूलों के साथ अलग से बैठक कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा.
Also Read: ओपन जेल में बुनियादी सुविधा की व्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त, निगरानी समिति गठन करने का दिया निर्देश
छात्रों और अभिभावकों के लिए क्या है जरूरी निर्देश
- सीबीएसई स्कूलों में केवल NCERT की किताबें ही अनिवार्य होंगी. किसी भी छात्र को प्राइवेट पब्लिशर्स की महंगी किताबें खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता.
- यूनिफॉर्म में बदलाव कम से कम 5 साल के अंतराल पर ही होगा. छोटे बदलावों के नाम पर हर साल नई ड्रेस खरीदने का दबाव नहीं बनाया जा सकता.
- फीस बकाया होने के आधार पर किसी भी छात्र को परीक्षा से रोकना मानवाधिकार और बाल अधिकारों का उल्लंघन माना जाएगा.
अभिभावक और छात्र यहां करें शिकायत
अभिभावक अपनी शिकायतें व्हाट्सएप नंबर 9430328080 पर दर्ज करा सकते हैं. इसके अलावा समाहरणालय के कक्ष संख्या 105 में भी लिखित शिकायत दी जा सकती है.
Also Read: नारी शक्ति की मिसाल बनी सिमडेगा की संतोषी कुमारी, प्रधानमंत्री से वर्चुअल संवाद का मिला मौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










