रांची : शौचालय निर्माण में एजेंसी कर रही थी फर्जीवाड़ा, संचालिका हिरासत में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jul 2018 12:51 AM
विज्ञापन
रांची : एसडीओ अंजलि यादव ने गुरुवार को अशोक नगर इलाके में चल रहे अमया इंटरप्राइजेज में छापामारी की. इस दौरान वहां से लाखों रुपये के चेक व दस्तावेज बरामद किये गये. उन दस्तावेज में पैसे की लेन-देन का ब्योरा दर्ज था. आरोप है कि यह संस्था एनटीपीसी से फर्जी एग्रीमेंट के आधार पर शौचालय […]
विज्ञापन
रांची : एसडीओ अंजलि यादव ने गुरुवार को अशोक नगर इलाके में चल रहे अमया इंटरप्राइजेज में छापामारी की. इस दौरान वहां से लाखों रुपये के चेक व दस्तावेज बरामद किये गये. उन दस्तावेज में पैसे की लेन-देन का ब्योरा दर्ज था.
आरोप है कि यह संस्था एनटीपीसी से फर्जी एग्रीमेंट के आधार पर शौचालय निर्माण का कार्य किया करती थी. जिसके जरिये विभिन्न संस्थाओं से वर्क ऑर्डर लिया जाता था और निर्माण कार्य की जिम्मेदारी दूसरे एजेंसी को सौंप दी जाती थी. ऐसा करके के संस्था ने लगभग 32 लाख रुपये ठगे हैं. जब जिला प्रशासन की टीम ने एनटीपीसी के अधिकारी से एग्रीमेंट के संबंध में जानकारी ली तो पाया कि ऐसा कोई भी एग्रीमेंट अमया इंटरप्राइजेज से नहीं हुआ है.
छापामारी के दौरान एसडीओ अंजलि यादव ने उपलब्ध दस्तावेज के साथ संस्था की निदेशक रीमा श्रीवास्तव को हिरासत में लिया. देर रात तक मामले में किसी ने प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी है. इसलिए पुलिस ने महिला को हिरासत में रखा है. केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी.
विभाग से कोई लाइसेंस भी नहीं मिला था : संस्थान में कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण कोर्स चला रहा था. इसके लिए संबंधित विभाग से न तो कोई अनुमति ही मिली थी और न ही लाइसेंस ही मिला था. बताया गया कि विभाग द्वारा संस्था पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. इधर, संस्था में कार्यरत कर्मियों का कहना था कि उन्हें संस्था की ओर से तीन-चार महीने से वेतन भी नहीं मिल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










